
उन्नाव: सीओ पर आरोप लगा आत्मदाह का प्रयास, युवक की लखनऊ में मौत, हुई कार्रवाई
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आत्मदाह का प्रयास करने वाले युवक की मौत हो गई। लखनऊ में उपचार के दौरान उसकी मौत हुई। जिसकी जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। घर वालों ने हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझने का प्रयास किया घटनाको पर गंभीर आरोप लगाया है उन्होंने कहा कि को के कारण उनका जीना मुश्किल हो गया है साजिश रच कर उन पर दबाव बनाया जा रहा है।
बीते 27 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पूर्व कोतवाली क्षेत्र के भूलेमऊ निवासी श्री चंद्र पासी पुत्र रामस्वरूप ने आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर खड़े पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया और जिला अस्पताल ले गए। जहां से श्री चंद्र को लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दिया। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। आक्रोशित घर वालों ने सड़क जाम कर दिया और सीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।
क्षेत्राधिकारी पर हुई कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ जोन लखनऊ तरुण गाबा ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने भी गहराई से जांच के निर्देश दिए थे। लेकिन घायल की मृत्यु होने के बाद परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। क्षेत्राधिकारी पुरवा को पुलिस कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
Published on:
29 Dec 2023 05:40 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
