23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP मौसम की चौतरफा मार: चारों तरफ छाया अंधेरा, आंधी तूफान के साथ झमाझम बारिश

All-round weather havoc मौसम के कहर से लोगों की नींद उड़ गई है। आज सुबह 8:20 पर चारों तरफ अंधेरा छाया हुआ है। बादल गरजने के साथ आंधी तूफान का असर दिखाई पड़ रहा है। जोरदार बारिश भी हो रही है। अगले तीन दिनों तक यही स्थिति बने रहने की संभावना है।

2 min read
Google source verification
चारों तरफ छाया अंधेरा

All-round weather havoc: Thunderstorm with rain and thunder, scary मौसम विभाग के पूर्वानुमान से ज्यादा मौसम खराब हो गया हैऋ आकाशीय बिजली चमकने के साथ जोरदार आंधी और तूफान का असर देखने को मिल रहा है। बादलों की गड़गड़ाहट लोगों को डरा रही है। चारों तरफ अंधेरा छा गया है। तेज हवाओं के बीच बारिश भी हो रही है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक ने अगले तीन दिन का मौसम किसानों के लिए खतरनाक बताया था। गेहूं की फसल खेत में खड़ी है। काफी फसलें कट कर खेत में हैं। नुकसान होने का खतरा है। आंधी तूफान का असर आम के पेड़ों पर भी पड़ेगा। अगले तीन दिनों तक यही स्थिति बने रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: गजब की शादी: नीले ड्रम का भय या फिर कुछ और, पति ने पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवाई

उन्नाव में आज सुबह का मौसम अचानक खराब हो गया। सुबह के 8.25 बजे चारों तरफ अंधेरा छाया हुआ है। जोरदार आंधी के साथ बारिश भी हो रही है। बादल भी गरज रहे हैं। तापमान 27 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

कैसा रहेगा उन्नाव में 11 अप्रैल का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार की सुबह की शुरुआत भी खराब होने की संभावना है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित कर रही हैं। तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश होने की भी संभावना है।

कैसा रहेगा उन्नाव में 12 अप्रैल का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी सुबह के समय मौसम खराब रहेगा। उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बात चल सकती है। आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। तेज हवाओं के बीच बारिश होने की संभावना है। ‌