14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धारा 370 के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी शुरू से – साक्षी महाराज

गोद लिए गांव में पेयजल की समस्या हुई दूर  

2 min read
Google source verification
गोद लिए गांव में पेयजल की समस्या हुई दूर

धारा 370 के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी शुरू से - साक्षी महाराज

उन्नाव. भारतीय जनता पार्टी बहुत पहले से धारा 370 के खिलाफ है। मामला संवैधानिक है। लोकसभा और राष्ट्रपति को भी इसने आगे आना चाहिए। स्थानीय विकास भवन में आयोजित बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए क्षेत्रीय सांसद साक्षी महाराज ने उक्त विचार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी धारा 370 हटाई जाने के पक्षधर है लेकिन मामला संवैधानिक होने के कारण दिक्कतें आ रही है। इस मामले में राष्ट्रपति व लोकसभा भी पहल कर रहे हैं। प्रेस वार्ता के दौरान जनपद के जनप्रतिनिधि व विधायक गण भी मौजूद थे। गौरतलब है पिछली बार हुए समीक्षा बैठक से पत्रकारों को दूर रखा गया उपरोक्त बैठक बंद कमरे में अधिकारियों के बीच हुई थी जिसका काफी विरोध हुआ था जिसके बाद आज हुए समीक्षा बैठक में पत्रकारों को भी प्रवेश दिया गया।


केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा के लिए आयोजित की गई थी बैठक

साक्षी महाराज ने कहा कि विकास भवन में आयोजित बैठक में केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा की गई।उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा जो योजना जनपद तक आती है। उन योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक का आयोजित किया गया था। जिसमें बिंदुवार सभी योजनाओं के विकास व प्रगति की समीक्षा की गई। यह भी देखा गया कि उनकी आज स्थिति क्या है। इस मौके पर सारे विभागों की समीक्षा की गई। कहीं संतुष्ट हुए हैं किसी में असंतुष्ट हैं। समीक्षा के बाद विकास की गति तेज होगी और कार्य शीघ्र शीघ्र पूरा होगा।


कांग्रेस के युवा प्रदेश पर लाठीचार्ज की जानकारी नहीं

कांग्रेस के यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष पर लाठी बरसाई जाने के प्रश्न पर साक्षी महाराज ने कहा उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि उन पर लाठी बरसाई गई है। यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। सांसद द्वारा गोद लिए गए गांव के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर क्षेत्रीय सांसद ने कहा कि टीकर गढ़ी का विकास हुआ है। यह मैं नहीं टीकर गढ़ी गांव के रहने वाले लोग बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव के रहने वाले लोगों की पेयजल की समस्या दूर हो गई है। इसके अतिरिक्त टीकर गढ़ी गांव का विद्युतीकरण भी पूरा हो चुका है। लोगों के घरों को शौचालय से आच्छादित किया गया है। इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा भाजपा के विधायक पंकज गुप्ता बंबा लाल दिवाकर बृजेश रावत अरुण पाठक राजबहादुर सिंह चंदेल अनिल सिंह आदि मौजूद थे।