23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेम संबंधों में महिला द्वारा महत्व देने पर युवक ने गँवाई जान, पुलिस के कब्ज़े में हत्यारोपी

Unnao Murder Case : पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन सभागार में खुलासा करते हुए बताया कि प्रेम संबंधों में हत्या की गई है।  
2 min read
Google source verification
Bhure murdered due to

उन्नाव. महिला द्वारा एक व्यक्ति को महत्व देना इतना खला कि उसने उस व्यक्ति की ईंट से मार कर पहले बेहोश कर दिया। बाद में चाकू से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन सभागार में खुलासा करते हुए बताया कि प्रेम संबंधों में हत्या की गई है। जहां एक महिला द्वारा कि हत्यारोपी से ज्यादा मृतक से प्रेम करती थी। जो हत्यारोपी को बर्दाश्त नहीं हुआ। घटना के दिन भी मृतक हत्यारोपी और महिला साथ में थे। आक्रोश में हत्यारोपी ने प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले युवक की हत्या कर दी।

एक महिला और दो प्रेमी के बीच का मामला

मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गदन खेड़ा का है। विगत 13 -14 मई की रात भूरे पुत्र श्याम सुंदर निवासी गदन खेड़ा थाना सदर कोतवाली की हत्या कर दी गई थी। जिसका शव लखनऊ कानपुर बाईपास स्थित शिव रेस्टोरेंट के पीछे पड़ा मिला था। शव पड़े होने की खबर सुनते ही प्रशासनिक हलके में हलचल मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और लोगों से पूछताछ की। घटना के प्रति लोगों में रोष व्याप्त था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर पुलिस ने मृतक के मोबाइल को कब्जे में लेकर सर्विलांस के माध्यम से खुलासा करने का प्रयास किया। जिसके बाद पुलिस घटना की तह तक गई।

ज्यादा महत्व देना महंगा पड़ा भूरे को
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक भूरे और हत्यारोपी पुत्तीलाल पुत्र राधेलाल निवासी हुलास खेड़ा थाना अचलगंज हाल पता गदन खेड़ा थाना कोतवाली सदर का एक महिला से प्रेम करते थे। महिला भी प्रेम संबंधों में पुत्तीलाल से ज्यादा भूरे को महत्व देती थी और उसी के नजदीक रहना चाहती थी। जो पुत्तीलाल को नागवार गुजरता था। घटना के दिन भी भूरे पुत्तीलाल व महिला साथ थे। पुत्तीलाल ने भूरे को पहले इंटे से कुचल कर बेहोश कर दिया और बाद में चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने खून से सना ईंटा, रक्तरंजित चाकू और अभियुक्त द्वारा पहनने के कपड़े भी बरामद कर लिया है। खुलासा करने वाली टीम में थाना कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार द्विवेदी, निरीक्षक इंद्रपाल सिंह, उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह यादव, कांस्टेबल धर्मेंद्र यादव सहित अन्य लोग शामिल थे।

बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग