2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी की वजह से विधायक पर लिया गया बड़ा फैसला, बढ़ाई गई पेशी की तारीख

दुष्कर्म का आरोप झेल रहे विधायक की अगली पेशी 22 जून
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 8 Jun 2018, 5:22 PM IST

kuldeep singh sengar

सीएम योगी की वजह से विधायक पर लिया गया बड़ा फैसला, बढ़ाई गई पेशी की तारीख

उन्नाव. विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को केंद्रीय जांच ब्यूरो अदालत में हाजिर नहीं कर पाई। आज पास्को कोर्ट में विधायक की पेशी थी। बताया जाता है सीतापुर में मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में बड़े पैमाने पर पुलिस बल लगाया गया है। जिससे विधायक को उन्नाव पास्को अदालत लाने के लिए पुलिस उपलब्ध नहीं हो पाई। जिसके कारण सीतापुर जिला कारागार से विधायक को पेशी पर नहीं लाया जा सका। इस संबंध में जेल अधीक्षक सीतापुर जिला कारागार ने अदालत में लिखित जानकारी दी है पास्को अदालत में अर्जी हाजिरी माफी को शिकार करते हुए अगली तारीख 22 जून दे दी है।

निकट सहयोगियो पर सीबीआई ने कसा शिकंजा

वहीं दूसरी तरफ लखनऊ में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने विधायक पर शिकंजा कसते हुए उसके चार अन्य निकट सहयोगीयों को दुष्कर्म मामले में आरोपित किया है। जिन्हें कस्टडी में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्नाव दुष्कर्म मामले में अब तक आठ लोगों को केंद्रीय जांच ब्यूरो आरोपित कर चुकी है। जिसमें तत्कालीन थानाध्यक्ष व दरोगा भी शामिल है। उन्नाव दुष्कर्म मामले में सीबीआई ने विधायक के चार करीबियों को आरोपित बनाया है। जिनको रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दुष्कर्म पीड़िता के पिता के खिलाफ फर्जी मुकदमा लिखवाने वाले टिंकू सिंह को रिमांड में लेकर पूछताछ कर रही है।

टिंकू सिंह से हुई पूछताछ के बाद कार्रवाई

गौरतलब है टिंकू सिंह ने दुष्कर्म पीड़िता के पिता के खिलाफ मारपीट और असलहा रखने का फर्जी मुकदमा पंजीकृत कराया था। उपरोक्त मुकदमे में माखी थाना पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता के पिता को गिरफ्तार किया था और बिना उचित उपचार के जेल भेज दिया। जहां दुष्कर्म पीड़िता के पिता की मौत हो गई थी। इस मामले में तत्कालीन थानाध्यक्ष अशोक सिंह भदौरिया और तत्कालीन दरोगा कामता प्रसाद सिंह को पहले ही निलंबित किया जा चुका है और दोनों ही पुलिस अधिकारी को सीबीआई ने आरोपित किया है।


तीन दिन की कस्टडी में लिया CBI ने

इसके साथ ही केंद्रीय जांच ब्यूरो ने फर्जी तरीके से तमंचा की बरामदगी के मामले में भाजपा विधायक के करीबी विनीत, बउवा, सोनू, सुमन उर्फ शशि प्रताप सिंह को भी आरोपित किया है। जांच के दौरान उपरोक्त चारों के खिलाफ भी सबूत मिले हैं और केंद्रीय जांच ब्यूरो ने उपरोक्त चारों को 3 दिन की पुलिस कस्टडी में ले रखा है। जहां आज से उनकी कस्टडी शुरू हुई है। इसके पूर्व केंद्रीय जांच ब्यूरो उपरोक्त मामले में अब तक 8 लोगों को आरोपित बना चुकी है।

बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश