4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कासगंज दंगे को लेकर विपक्ष पर भड़के साक्षी महाराज, दिया एक और बड़ा बयान

उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कासगंज हिंसा मामले पर दिया बड़ा बयान, पाकिस्तान पर भी साधा निशाना..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 30 Jan 2018, 6:26 PM IST

bjp mp sakshi maharaj

उन्नाव. कासगंज हिंसा मामले पर उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कासगंज हिंसा के पीछे मोदी और योगी को बदनाम करने की साजिश है। ऐसे समय पर जब पाकिस्तान पूरे विश्व में बेनकाब हो चुका है, आतंकवाद की फैक्ट्री खतरे में पड़ी है। कासगंज की घटना भारत को बदनाम करने के लिए की गई है। भारत के अंदर वंदे मातरम, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों से भला किसको एतराज है। क्षेत्रीय सांसद साक्षी हरि महाराज ने अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान ये बातें कहीं।

भापजा सांसद ने कहा कि कासगंज हिंसा में साजिश की बू आ रही है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बदनाम करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि कासगंज की घटना घटना योजना बनाकर अंजाम दी गई है।

कासगंज दंगा एक बड़ी साजिश : भाजपा सांसद
अपने भड़काऊ और विवादित बयानों से चर्चा में बने रहने वाले उन्नाव के भाजपा सांसद डॉ. सच्चिदानंद साक्षी महाराज ने कासगंज घटना को लेकर विपक्षी पार्टियों को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि कासगंज की हिंसात्मक घटना एक साजिश है। उन्होंने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से मोदी और मोदी के योगी को बदनाम करने की साजिश है और यह दंगा कराये गए हैं। साक्षी महाराज ने कहा कि यदि ऐसा नहीं है तो भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद और वंदे मातरम के नारों से हिंदुस्तान में रहने वाले निवासियों में किसको एतराज हो सकता है।

एक के बदले 10 को मारने में सक्षम है भारत : साक्षी महाराज
एक प्रश्न के उत्तर में सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि पाकिस्तान सारे विश्व में बेनकाब हो चुका है। वहां पर आतंकवाद की फैक्ट्रियां संचालित हैं, जिसमें आतंकवादी पैदा किए जा रहे हैं। पाकिस्तान की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। वह आतंकवादियों की सप्लाई कर रहा है। साक्षी महाराज ने पाकिस्तान को चेताते हुए कहा कि चाहे जितने आतंकवादी इकट्ठा हो जाएं, भारत आज इस स्थिति में है कि वह ईट का जवाब पत्थर से दे सकता है। भारत में एक के बदले 10 मारने की शुरुआत हो चुकी है। भारत पाकिस्तान की हर चाल का उचित जवाब देने में सक्षम है।

बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश