27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश यादव सरकार के इस ड्रीम प्रोजेक्ट पर छाया ग्रहण

ट्रांस गंगा सिटी के लिए अधिग्रहित की गई भूमि के खिलाफ किसानों का आंदोलन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Narendra Awasthi

•

Updated: 3 Oct 2018, 8:15 PM IST

ट्रांस गंगा सिटी के लिए अधिग्रहित की गई भूमि के खिलाफ किसानों का आंदोलन

अखिलेश यादव सरकार के इस ड्रीम प्रोजेक्ट पर छाया ग्रहण

उन्नाव. अखिलेश यादव सरकार द्वारा ट्रांस गंगा सिटी के लिए अधिग्रहित की गई जमीनों को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार चल रहा है। आंदोलित किसान ट्रांस गंगा सिटी के साइड ऑफिस में कब्जा करने पहुंच गए। किसानों को आंदोलित देख मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने गंगाघाट कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आंदोलित किसानों को समझाने का काम किया। इधर जानकारी मिलने पर नगर मजिस्ट्रेट व क्षेत्राधिकारी नगर भी ट्रांस गंगा सिटी के साइड ऑफिस पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। जहां आगामी 4 अक्टूबर को जिलाधिकारी से बातचीत कर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया।


4 अक्टूबर को होगी जिलाधिकारी साथ बैठक

अखिलेश यादव सरकार द्वारा स्थापित की गई हाइटेक ट्रांस गंगा सिटी के लिए अधिग्रहित की गई भूमि के खिलाफ किसान आंदोलित है। किसानों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए गुलाबी गैंग की मुखिया संपत पाल ट्रांस गंगा सिटी में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं। डॉ बी एन पाल भी किसानों के समर्थन में लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। विगत विगत 1 वर्षों से लगातार भूमि अधिग्रहण के खिलाफ क्षेत्र के ग्रामीण लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में किसान का हुजूम यूपीएसआईडीसी के साइड ऑफिस में पहुंच गया और कर्मचारियों को काम करने से रोका। यूपीएसआईडीसी के कर्मचारियों ने इसकी जानकारी गंगाघाट कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पाकर गंगाघाट कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर स्वतंत्र सिंह भी आक्रोशित किसानों के बीच पहुंच गए। नगर मजिस्ट्रेट और किसान नेताओं के बीच लंबी बातचीत हुई। नगर मजिस्ट्रेट राकेश कुमार ने किसान समस्याओं को लेकर आगामी 4 अक्टूबर को जिलाधिकारी से मीटिंग कर समाधान का आश्वासन दिया जिसके बाद आक्रोशित किसान धरना स्थल पर वापस हो गए। किसानों के प्रदर्शन में डॉक्टर बी एन पाल सनोज यादव, हीरेंद्र निगम सहित बड़ी संख्या में महिला व पुरुष किसान मौजूद थे। गौरतलब है किसानों ने ट्रांस गंगा सिटी द्वारा अधिकृत की गई भूमि पर पहले ही खेती करना शुरू कर दिया था।

बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग