3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस भर्ती परीक्षा देने आई महिला को हुई प्रसव पीड़ा, बेटी ने लिया जन्म

उन्नाव में पुलिस भर्ती परीक्षा देने आई महिला को प्रसव पीड़ा हुई। उसने एक बच्ची को जन्म दिया। डॉक्टर के अनुसार जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
पुलिस भर्ती परीक्षा देने आई महिला को हुई प्रसव पीड़ा, बेटी ने लिया जन्म

पुलिस भर्ती परीक्षा देने आई महिला को हुई प्रसव पीड़ा, बच्ची ने लिया जन्म

Police bharti Pariksha 2023 Unnao latest news lebour pain उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आज रविवार को पुलिस भर्ती परीक्षा देने आई गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा हुई। जिसकी जानकारी उसने कक्ष निरीक्षक को दी। केंद्र व्यवस्थापक ने तत्काल महिला को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। डॉक्टर के अनुसार जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। महिला बीघापुर विकासखंड के सुमेरपुर मन्नू खेड़ा की रहने वाली है।

यह भी पढ़ें: बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर: आज से शुरू हो रहा है रोजगार मेला, 1 मार्च तक चलेगा

सुनीता देवी पत्नी दीपक कुमार आज पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए उन्नाव आई थी। जो शनिवार की रात शुक्लागंज स्थित श्रीनगर मोहल्ले में अपनी सहेली की यहां आ गई थी। निश्चित समय पर वह आज पुलिस भर्ती परीक्षा की प्रथम पाली में परीक्षा देने के लिए केंद्र पहुंची। महर्षि दयानंद सरस्वती मिशन इंटर कॉलेज कंचन नगर में उसका सेंटर पड़ा था।

परीक्षा के दौरान हुई प्रसव पीड़ा

अभी वह परीक्षा दे ही रही थी कि प्रसव पीड़ा का एहसास हुआ। जिसकी जानकारी उसने कक्ष निरीक्षक को दी। कक्ष निरीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्र व्यवस्थापक को जानकारी दी। पुलिस परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। सुनीता को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। डॉक्टर के अनुसार जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। सुनीता के पति दीपू की सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। ‌ मामला कानपुर से सटे शुक्लागंज का है।


बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग