5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

catch_icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कड़ी सुरक्षा के बाच विधायक कुलदीप सिंह सेंगर व शशि सिंह की हुई पेशी, 8 जून को होगी अगली पेशी

विधायक कुलदीप सिंह सेंगर व शशि सिंह की पास्को कोर्ट में अगली पेशी आगामी 8 जून लगाई गई है।

2 min read
Google source verification
MLA Kuldeep Singh Sengar and Shashi Singh next peshi on 8 June

कड़ी सुरक्षा के बाच विधायक कुलदीप सिंह सेंगर व शशि सिंह की हुई पेशी, 8 जून को होगी अगली पेशी

उन्नाव. उन्नाव दुष्कर्म मामले में पास्को कोर्ट की पेशी में हाजिर होने के लिए भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के साथ उनके सहआरोपी को केंद्रीय जांच ब्यूरो अदालत लेकर पहुंची। न्यायिक प्रक्रिया को पूरी करने के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो की टीम दोनों को लेकर वापस लखनऊ चली गई।

पेशी के दौरान अदालत को छावनी में तब्दील

गौरतलब है भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को लखनऊ कोर्ट से सीबीआई ने रिमांड पर ले रखा है। जो कल शाम 5:00 बजे समाप्त हो रही है। इसके बाद सीबीआई सीतापुर जिला कारागार में कुलदीप सिंह सेंगर को भेज देगी। उन्नाव की पास्को अदालत में अपनी हाजिरी लगाकर विधायक कुलदीप सिंह सेंगर व सहआरोपी शशि सिंह ने न्यायिक प्रक्रिया को पूरी किया। पास्को कोर्ट में अगली पेशी आगामी 8 जून लगाई गई है। विधायक की पेशी के दौरान अदालत को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स लगाई गई थी। सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

पास्को अदालत में आरोपियों ने लगाई अपनी हाजिरी

उन्नाव दुष्कर्म मामले में सीतापुर की जिला कारागार में निरुद्ध भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर व आरोपी शशि सिंह को केंद्रीय जांच ब्यूरो सुबह लगभग 10:15 बजे अदालत पहुंची। जहां पर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। केंद्रीय जांच ब्यूरो दोनों को लेकर पास्को कोर्ट गई। जहां पर उन्होंने न्यायिक प्रक्रिया को पूरा कराया। इस संबंध में बातचीत के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता ने बताया कि धारा 376 के अंतर्गत प्रत्येक आरोपी को 14 दिन के अंदर अदालत में हाजिरी लगानी पड़ती है। जिस की पेशी आज थी। कुलदीप सिंह सेंगर और शशि सिंह केंद्रीय जांच ब्यूरो के निगरानी में पास्को अदालत में पहुंचकर अपनी हाजिरी लगाई और लगभग 15 मिनट के बाद सीबीआई दोनों को लेकर वापस चली गई।

रिमांड अवधि आगामी शनिवार शाम 5:00 बजे समाप्त

इस दौरान अदालत परिसर छावनी में तब्दील रहा। क्षेत्राधिकारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। पेशी की अगली तारीख आगामी 8 जून दी गई है। गौरतलब है केंद्रीय जांच ब्यूरो ने भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को रिमांड में लिया है। जिसकी रिमांड अवधि आगामी शनिवार शाम 5:00 बजे समाप्त हो रही है। कल शाम 5:00 बजे सीबीआई रिमांड खत्म होते ही विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सीतापुर जेल भेज देगी।