30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मानसून 2024: उन्नाव में आफत की बारिश, 8 अगस्त तक के लिए जारी किया गया अलर्ट

मानसून 2024 लोगों को जमकर छका रहा है। कभी तेज धूप निकल आती है तो अचानक इतनी तेज बारिश होती है कि लोगों को सुरक्षित होने के लिए ठिकाना खोजना पड़ता है। मौसम विभाग में 8 अगस्त तक के लिए अलर्ट जारी किया है।

less than 1 minute read
Google source verification

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में मानसून 2024 की बारिश लोगों को परेशान किये है। पल भर में बड़ी-बड़ी बूंदों के साथ बारिश का झोंका आता है। जब तक लोग संभालते बारिश का आनंद लेते, चिलचिलाती धूप निकल आती है। जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। उमस के कारण लोगों का जनजीवन बेहाल है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक के लिए हल्की मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी कर सकती है। उन्नाव में सावन के अमावस्या के अवसर पर सुबह से ही धूल भरी आंधी चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज रात बारिश होने का अनुमान है। तेज हवाएं भी चल सकती हैं। आगामी 5 अगस्त को के तापमान में 3 डिग्री बढ़ने की संभावना है। रात में हल्की बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: बीआरसी केंद्र में दिनदहाड़े कर्मचारी को मारी गई गोली, महिला के भेष में आया था हमलावर

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार कानपुर से सटे उन्नाव में 8 अगस्त तक तेज हवाएं चलने की संभावना है। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। उन्नाव में आज रात हल्की बारिश होने की संभावना है। लेकिन टुकड़ों में होगी। जिसका अनुमान 61 प्रतिशत है। 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।

उन्नाव में कैसा रहेगा 5 अगस्त का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में बूंदाबांदी होने की संभावना है। यह संभावना 44 प्रतिशत है। दक्षिण और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी।