
लखनऊ कानपुर के बीच चलने वालों के लिए बड़ी खबर, गंगा पुल किया गया बंद
उन्नाव. लखनऊ कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग आगामी 13 मार्च से 20 दिनों के लिए बंद किया जा रहा है।पुराना गंगा पुल पूरी तरह जर्जर हो चुका है। एनएचएआई मरम्मत के लिए पुराने गंगा पुल को बंद कर रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बंथर चौराहे से यातायात को शुक्लागंज, ट्रांस गंगा सिटी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। जहां से गाड़ियां कानपुर को जाएंगी। कानपुर से आने वाली गाड़ियां सीधे निकलेंगीं। जाजमऊ चौकी प्रभारी ने बताया कि रूट डायवर्ट के कारण बंदर चौराहे पर जाम की स्थिति रहने की संभावना है। जब कानपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को रोककर लखनऊ की तरफ से आने वाले वाहनों को मरहला चौराहे से दाहिनी तरफ भेजा जाएगा।
इस संबंध में बातचीत करने पर गंगा घाट कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि रूट डायवर्ट के बाद 9 स्थान इसे चिन्हित किए गए हैं जहां विशेष पुलिस बलों को लगाया जाएगा इसमें सरैया रेलवे क्रॉसिंग और मरहला चौराहा पर पर विशेष पुलिस बल का इंतजाम किया गया है। यातायात को नियंत्रण करने के लिए दो सब इंस्पेक्टर के साथ यातायात पुलिस व पुलिस वालों को ब्रीफ किया गया है। इसके अतिरिक्त आजाद मार्ग चौराहा मरहला चौराहा, पोनी रोड, ऋषि नगर मोड़, पुराना गंगापुल, नया गंगापुल आदि पर भी पुलिस को लगाया जाएगा।
यह भी पढ़ें
उल्लेखनीय है लखनऊ कानपुर के बीच गंगा पुल काफी खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है जिस पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और स्लिप की सरिया नजर आ रही है जिसे देखते हुए एनएचएआई ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर पुल के मरम्मत के लिए यातायात को रोकने की मांगी थी आगामी 13 मार्च से 20 दिनों तक पुराने गंगा पुल पर मरम्मत कार्य चलेगा।
Updated on:
12 Mar 2021, 5:24 PM IST
Published on:
12 Mar 2021, 5:13 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.