23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोगों ने कहा – कुलदीप सिंह सेंगर पर लगे दुष्कर्म के आरोप झूठे

विधायक पर लगे दुष्कर्म के आरोपों को एक सिरे से नकारते हुए इसे साजिश बता रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Akansha Singh

•

Updated: 23 Apr 2018, 10:55 AM IST

unnao

उन्नाव. भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के समर्थन में पूरे जनपद में जुलूस के रूप में शांति मार्च निकाला जा रहा है। जिसमें हमारा विधायक निर्दोष है कि तख्तियां लेकर लोग चल रहे थे। शांति मार्च में शामिल लोगों ने विधायक पर लगे दुष्कर्म के आरोपों को एक सिरे से नकारते हुए इसे साजिश बता रहे हैं। उनका कहना है कि राजनीतिक और पारिवारिक साजिश के कारण विधायक को फंसाया जा रहा है। विधायक के समर्थन में निकलने वाले जुलूस में बड़ी संख्या में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल हो रही हैं। बांगरमऊ, सफीपुर, बीघापुर सहित जनपद के अन्य हिस्सों में भी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के समर्थन में शांति मार्च निकाला गया है।

बांगरमऊ में निकाला गया शांति मार्च
बांगरमऊ के गंज मुरादाबाद मैं दुष्कर्म का आरोप झेल रहे विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के समर्थन में शांति मार्च निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में विधायक के समर्थकों के साथ क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद थे। जो हाथों में विधायक के समर्थन में तख्तियां लिए चल रहे थे। इनमें महिलाओं की भी संख्या काफी थी। हमारा विधायक निर्दोष है कि तख्तियां पकड़े थे। जुलूस में शामिल विधायक के समर्थकों ने बताया कि बांगरमऊ विधायक के खिलाफ सोची समझी रणनीति के तहत फसाया गया है। इसमें राजनीतिक साजिश भी है। उन्होंने सरकार और सीबीआई से उपरोक्त प्रकरण की पूर्णतया निष्पक्ष जांच की मांग की। जिससे विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को न्याय मिल सके। शांति मार्च में जिला पंचायत सदस्य राघवेंद्र सिंह, संदीप बाजपेई, अरविंद सिंह, सहित प्रधान राम प्रकाश शर्मा, प्रधान कृष्ण पाल, बाबूलाल, प्रदीप, दिनेश सिंह, गंगाप्रसाद, रामसिंह, शकील खान, दिनेश सिंह, सहित पंचायत स्तर से जुड़े जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे.।


नगर पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में निकाला गया शांति मार्च
इसी प्रकार का एक शांति मार्च सफीपुर की सड़कों में निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों के साथ निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। उन्नाव हरदोई मुख्य मार्ग पर निकाले गए इस शांति मार्च में भी बांगरमऊ विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर लगाए गए आरोपों को झूठा बताया है। लोगों ने हमारे विधायक निर्दोष है कि तख्तियां पकड़ रखी थी। क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि विधायक के खिलाफ बड़ी राजनीतिक साजिश रची गई है। जिसकी भी जांच आवश्यक है। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष उगू अनुज कुमार दीक्षित, अवधेश दीक्षित, संजय सिंह, लारेंस, अमित सिंह, जय शंकर यादव, बलवीर सिंह, संदीप बाजपेई, पप्पू, अवधेश लोधी प्रधान सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग