
साक्षी महाराज ने कहा पता नहीं मोदी और योगी किस मिट्टी के बने हैं
उन्नाव. मोदी जी का महामंत्र है सबका साथ सबका विकास है। मैं मोदी जी के साथ रहता हूं। परंतु यह नहीं समझ पाता हूं कि मोदी जी किस मिट्टी के बने हैं। यही हाल हमारे योगी जी का है। क्षेत्रीय सांसद ने मौके पर मौजूद अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से कहा अपने कर्तव्य का पालन ही ईश्वर की सबसे बड़ी पूजा है। मुख्यमंत्री सबका साथ सबका विकास चाहते हैं। उनके सिद्धान्तों पर कार्य करें। महात्मा गांधी कहते थे कि हम अपने कर्तव्यों से शिक्षा लेनी चाहिए। यदि कर्तव्य के प्रति सचेत हो जाएं तो हमें शिकायतों का मौका नहीं मिलेगा। क्षेत्रीय सांसद साक्षी महाराज ने विकास भवन में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए उक्त विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने कर्त्वयों को गंम्भीरता से सही निर्वहन करें, तो प्रगति सम्भव है। जिले के प्रतिनिधियों ने बहुत गहनता से अध्ययन कर सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। संवेदनशीलता और गहनता ही जनपद को आगे बढा सकता है।
5 करोड़ की लागत से आसीवन व मौरावा रजबहा की होगी सफाई
बैठक मे बताया गया कि मनरेगा के तहत विगत वर्षो में 529 तालाब खुदवाये गये। जिनकी पुष्टी कर ली गई है। सूची विधायकगणों को उपलब्ध है। अधिशाषी अभियन्ता सिंचाई खण्ड द्वारा वर्ष 2018-19 में आसीवन शाखा क्षमता पुर्नस्थापना परियोजना कि.मी. 00.00 से 41.800 तक एवं मौरांवा राजबहा के किमी 0.00 से 73.600 कि0मी0 तक 5 करोड की की लागत से कार्यों को कराया जा रहा है। नहरों पर अतिक्रमण से मुक्त कराने हेतु कार्यवाही नियमित रूप से की जाती है।पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना में बताया गया कि प्रशिक्षण उपरान्त रोजगार उपलब्ध कराया जा चुका है।
ग्रामीण अंचल की विकास योजनाओं का किया गया लोकार्पण
दिशा बैठक के दौरान सफीपुर सोलर बेस्ट मिनी वाटर सप्लाई स्कीम, बरौला ग्राम पंचायत पेयजल योजना, लउवासिंहन खेडा ग्राम पंचायत पेयजल योजना, पडरी खुर्द ग्राम पंचायत पेयजल योजना, सांसद आदर्श ग्राम योजना के अन्तर्गत चयनित टीकरगढी ग्राम पंचायत पेयजल योजना, पुरवा सोलर बेस्ट मिनी वाटर सप्लाई स्कीम, कुटी खेडा सोलर बेस्ट मिनी वाटर सप्लाई स्कीम, हिलौली सोलर बेस्ट मिनी वाटर सप्लाई स्कीम, बिछिया सोलर बेस्ट मिनी वाटर सप्लाई स्कीम का लोकार्पण मा0 मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से डॉक्टर स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी जी महाराज मा0 सांसद उन्नाव द्वारा किया गया। बैठक के दौरान में जनपद के विधायक बंबा लाल, पंकज गुप्ता, बृजेश रावत, अनिल सिंह, एमएलसी राज बहादुर सिंह चंदेल, अरूण पाठक, जिलाधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी प्रेम रंजन सिंह सहित जनपद के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।
Published on:
29 Jun 2018 08:45 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
