
उन्नाव. तेज रफ्तार ट्रक छात्रा को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया। परंतु ड्राइवर मौके से भागने में सफल रहा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत करने का प्रयास किया। क्षेत्राधिकारी भी मौके पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह लोगों का आक्रोश शांत कराया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने जल रहे ट्रक पर काफी प्रयासों के बाद काबू पाया। वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी हसनगंज ने बताया कि पीड़ित परिजनों की तरफ से तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ट्रक आग लगाकर जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के उन्होंने कहा कि ट्रक के मालिक के तरफ से तहरीर आने पर कार्रवाई होगी। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
हसनगंज थाना क्षेत्र का मामला
घटना हसनगंज थाना क्षेत्र के मोहान – लखपत खेड़ा चौराहे चौराहे की है। जहां ट्रक ने 15 वर्षीय किशोरी गरिमा सिंह पुत्री ज्ञानेंद्र सिंह निवासी लखपत खेड़ा हसनगंज रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक वहीं खड़ा करें मौके से भाग निकला। हादसा देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया। जिससे ट्रक धू-धू कर जलने लगा। वही मोहन लखपत खेड़ा मार्ग को भी जाम कर दिया। जिससे देखते देखते मौके पर भीषण जाम लग गया।
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू
घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पहुंच गए और लोगों को समझाने का काम किया। काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए। क्षेत्राधिकारी हसनगंज भीम कुमार गौतम मौके पर पहुंचे उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों से बातचीत की और परिजनों को भी ढांढस बंधाया। मृतक परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। काफी प्रयासों के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम हटाया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आग की खबर मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने जलते ट्रक पर काबू पाया। इस संबंध में बातचीत करने पर क्षेत्राधिकारी हसनगंज भीम कुमार गौतम ने बताया कि ट्रक की टक्कर से किशोरी की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक परिजनों की तरफ से तहरीर आने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एक प्रश्न के उत्तर में क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आक्रोशित लोगों ने ट्रक को जलाया है। वाहन स्वामी की तरफ से तहरीर मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।