17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक की मौत

एक साथ तीन औरतों के माथे का सिंदूर उजड़ा
2 min read
Google source verification
unnao

unnao

उन्नाव. एक बार फिर दर्दनाक हादसे से तीन परिवारों के घर के चिराग बुझ गए। घटना के समय तीनों युवक मोटरसाइकिल से तिलक चढ़ा कर वापस अपने घर जा रहे थे। अभी बाइक सवार माखी थाना क्षेत्र के भदनी नहर के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद अज्ञात वाहन मौके से निकलने में सफल रहा। घटना की जानकारी मिलने पर परिवारीजनों में हड़कंप मच गया।

तिलक से वापसी कर रहे परिजनों ने जब घटना को देखा तो उनके रोंगटे खड़े हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के बाद परिजनों में मातम छाया है। हंसी खुशी का माहौल गम में बदल गया। इधर ग्रामीणों ने बताया कि घटनास्थल भदनी नहर थाना माफी की पुलिया बेहद सकरी है। जहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इस संबंध में जिला प्रशासन को कई बार लिखित दिया गया। परंतु आश्वासन पर ही पुलिया का चौड़ीकरण होता रहा।

तिलक उत्सव कार्यक्रम से वापस घर जा रहे थे

माखी थाना क्षेत्र के बदनी नहर की पुलिया के पास हुई सड़क दुर्घटना में विनोद 25 पुत्र राजेश लोधी, कल्लू 25 पुत्र सोहन, जुगल किशोर 24 पुत्र मोती निवासीगण बम्हना थाना कोतवाली सफीपुर की दर्दनाक मौत हो गई घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक भाई मनोज ने बताया कि रिश्तेदारी में कैलाश की लड़की का तिलक बना मोहित थाना माखी में था। जहां से विनोद, कल्लू व जुगलकिशोर बाइक में बैठकर वापस अपने घर बम्हना सफीपुर जा रहे थे। अभी वह माखी थाना क्षेत्र के भदनी नहर के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहा तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार तीनों युवक की मौत हो गई। मनोज ने बताया कि विनोद की शादी मसवासी में हुई थी। जिसका 4 साल का एक लड़का है। जबकि कल्लू की ससुराल अजगैन थाना क्षेत्र के नवाबगंज में स्थित है। जिसकी शादी साधना के साथ 1 वर्ष पूर्व हुई थी। वही जुगल किशोर की शादी 2 साल पूर्व आरती निवासी त्रिभुवन खेड़ा थाना गंगाघाट के साथ हुई थी। जिसके एक 4 माह का लड़का है। इस प्रकार सड़क दुर्घटना की यह घटना एक साथ तीन परिवारों के आंखों में जीवन भर का आंसू दे गया। घटना के बाद मृतक परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक बंबा लाल दिवाकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर मृतक परिजनों को ढांढस बंधाया।

बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग