2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उन्नाव बबुरहा कांड – दो किशोरियों की मौत मामले में सह आरोपी नाबालिग, भेजा गया बाल सुधार गृह

असोहा थाना क्षेत्र के बबुरहा गांव में दो किशोरियोंं की मौत में शामिल सह आरोपी को बोर्ड ने नाबालिग घोषित किया है। पुलिस ने उसे लखनऊ बाल सुधार गृह भेज दिया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Narendra Awasthi

•

Updated: 10 Mar 2021, 9:45 PM IST

उन्नाव बबुरहा कांड - दो किशोरियों की मौत मामले में सह आरोपी नाबालिग, भेजा गया बाल सुधार गृह

उन्नाव बबुरहा कांड - दो किशोरियों की मौत मामले में सह आरोपी नाबालिग, भेजा गया बाल सुधार गृह

उन्नाव. असोहा थाना क्षेत्र के बबुरहा गांव में दो किशोरियोंं की मौत में शामिल सह आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड ने नाबालिग घोषित किया है। बोर्ड के आदेश के बाद सह आरोपी को संप्रेक्षण गृह में शिफ्ट कर दिया गया है। इस संबंध में बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर सह आरोपी को लखनऊ के बाल संरक्षण गृह में भेजा गया है।

धोखे से कीटनाशक मिलाकर पिलाया था

असोहा थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक घटना क्रम में दो किशोरियों की मौत हो गई थी। जिन्हें थाना क्षेत्र के पाठकपुर निवासी विनय उर्फ लंबू में पानी में जहरीला पदार्थ देकर धोखे में पिलाया था। घटना राष्ट्रीय पटल पर खूब चर्चा में आई थी। विपक्षी पार्टियों ने भी घटनास्थल और गांव में आन्दोलन किया था। कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाया था। घटना विगत मार्च 17 फरवरी की थी आईजी लक्ष्मी सिंह ने खुलासे के दौरान कहा था कि अशोक थाना क्षेत्र के पाठकपुर निवासी विनय उर्फ लंबू के साथ शामिल आरोपी नाबालिग है लेकिन बाद में उसे बाली बताया गया था इस संबंध में पुलिस ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बॉलिंग नाबालिक पर निर्णय की मांग की थी सीजेएम कोर्ट ने उक्त मामले को किशोर न्याय बोर्ड को सौंप दिया था जहां किशोर न्याय बोर्ड ने उसे नाबालिग घोषित किया।