5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उन्नाव
अब तो खून का नमूना देने से भी डरने लगे हैं बांगरमऊ के लोग
Play video

अब तो खून का नमूना देने से भी डरने लगे हैं बांगरमऊ के लोग

एचआईवी पीडि़तों के गांव में कोई सामने आने को तैयार नहीं, सिर्फ दलित बस्तियों में जांच कैंप लगाने पर उठे सवाल.

Google source verification

उन्नाव. जनपद में एचआईवी संक्रमण का खौफ ऐसा है कि यहां लोद अब खून का नमूना देने से भी डरने लगे हैं। इसी बीच पीड़ितों का दर्द बांटने के लिए उनके बीच पहुंचे बांगरमऊ क्षेत्रीय विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने पीड़ितों की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही बांगरमऊ की विभिन्न क्षेत्रों में एचआईवी जांच कैंप लगाया जाएगा। जिससे कि स्थानीय लोगों को जांच के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा और बांगरमऊ में ही जांच हो सकेगी। गौरतलब है कि बांगरमऊ में एचआईवी पीड़ितों की संख्या में एकाएक वृद्धि होने से जनपद में हड़कंप मच गया था। विभिन्न जांच प्रक्रिया से गुजरने के बाद तीन दर्जन से ज्यादा एचआईवी पीड़ित मामले प्रकाश में आए थे। जिसके बाद केंद्रीय टीम के साथ राज्य एड्स नियंत्रण बोर्ड ने भी क्षेत्र का दौरा करके जानकारी प्राप्त की थी। स्थानीय लोगों की समस्या को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक ने एचआईवी पीड़ितों को कानपुर से दवा लिए जाने के लिए गाड़ी उपलब्ध है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से बातचीत कर क्षेत्र के लिए किए जा रहे विभिन्न उपायों के विषय में पूछा और जानकारी प्राप्त की उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से और अधिकतम लगाए जाने की बात कही। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूद थे।

 

HIV पॉजिटिव के साथ ही चर्चा में आया था बांगरमऊ तीन क्षेत्र-

बांगरमऊ तहसील के तीन क्षेत्र उस समय चर्चा में आ गए, जब बीमारी से ग्रस्त पीड़ितों कि जांच के दौरान उन्हें एचआईवी पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। इसके बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। बड़ी संख्या में लोगों ने जांच कराया। यह पीड़ित झोलाछाप डॉक्टर राजेश यादव से अपना उपचार करा रहे थे। पीड़ितों ने बताया कि राजेश यादव एक ही सिरिंज से सभी को इंजेक्शन लगाता था। एचआईवी पॉजिटिव इंजेक्शन के माध्यम से एक दूसरे से फैलता चला गया। एचआईवी मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही झोलाछाप डॉक्टर का नाम सामने आते ही प्रशासनिक महकमे हड़कंप मच गया। स्वास्थ विभाग ने कार्रवाई करते हुए झोलाछाप डॉक्टर राजेश यादव के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। एचआईवी पॉजिटिव मामले आने के बाद क्षेत्र में दहशत के साथ लोगों में रोष व्याप्त है। अब कोई भी व्यक्ति सामने आने को तैयार नहीं है। इधर बांगरमऊ विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने एचआईवी से संक्रमित गांव का दौरा किया। उन्होंने पीड़ितों से पीड़ित परिवारों से बातचीत की हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक ने एचआईवी पीड़ितों को कानपुर से दवा लाने के लिए वाहन उपलब्ध कराने की घोषणा की।

 

दलित क्षेत्रों में ही जांच क्यों, पीड़ितों ने किया सवाल-

गौरतलब है पीड़ितों दवा लेने के लिए बांगरमऊ से कानपुर जाना पड़ता था। जिसके कारण उन्हें काफी समस्याओं का सामना भी करना पड़ता था। वाहन उपलब्ध होने से एचआईवी पीड़ितों की बहुत बड़ी समस्या का समाधान हो गया। इस मौके पर कुलदीप सिंह सेंगर ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एस पी चौधरी से बातचीत की और कहा कि समय समय पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा निरीक्षण करेगी। HIV जांच दलित बस्तियों में ही क्यों हो रही है, इसके सवाल पर लोगों में आक्रोश था। इस पर कुलदीप सिंह सेंगर ने कहा कि वह मुख्य चिकित्सा अधिकारी से बातचीत करके शीघ्र ही अन्य क्षेत्रों में भी HIV जांच कैंप लगाए जाने को कहेंगे। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद थे।