2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चाचा का आरोप, जेल से धमकी दे रहा भाजपा विधायक, पलायन कर रहे हैं गांव से लोग

चाचा का आरोप, जेल से धमकी दे रहा भाजपा विधायक, पलायन कर रहे हैं गांव से लोग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 15 Apr 2018, 1:26 PM IST

UNNAO

उन्नाव. आज भी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर व अतुल सिंह गांव में लोगों को धमका रहे हैं। लोगों से कह रहे हैं या तो मुंह बंद रखें या फिर गांव छोड़कर पलायन पर जाएं। यह भी तब हो रहा है जब जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो की तरफ की जा रही है। स्थानीय होटल में निवास कर रहे पीड़ित परिवार के चाचा ने उक्त जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज भी कुलदीप सिंह और अतुल सिंह से उनके परिवार को जान को खतरा है। इस मौके पर पीड़िता के चाचा ने एक और गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनका भतीजा विगत 5 दिनों से गायब है। जिसके विषय में कोई जानकारी नहीं मिल रही है। पुलिस को उसे खोजने का प्रयास करना चाहिए।

पीड़िता के चाचा ने कहा कि अतुल सिंह के गुर्गे आज भी मेरे परिवार को धमका रहे है। दुष्कर्म पीड़िता के चाचा ने कहा है कि उन्होंने अपने भाई से थाना में एफआईआर दर्ज कराने को कहा है। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि उनके ऊपर जो मुकदमा पंजीकृत हुआ है वह विधायक जी द्वारा प्लांटर है।

जेल से ज्यादा फोन

पीड़िता के चाचा के मुताबिक जेल का एक सिपाही जो इनका सहयोगी है, वह गांव जाकर गांव वालों को फोन पर बात कराता है और अतुल सिंह से उन्हें धमकाता है। यह फोन जेल से जा रहा है। धमकी का असर है कि गांव के लोग पलायन कर रहे हैं।

उन्होंने अपने भाई से बताया है कि भतीजे के गायब होने की रिपोर्ट जाकर थाने में दर्ज कराएं। इस संबंध में माखी थाना से शिकायत करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि विधायक की गुर्गे होटल के आसपास भी घूम रहे हैं जो आने जाने वालों का निगाह रखे। इस मौके पर पीड़ित दुष्कर्म पीड़िता की उम्र का प्रमाण पत्र भी उन्होंने प्रस्तुत किया।

दुष्कर्म पीड़िता के चाचा ने बताया कि जो कुछ कुलदीप सिंह सेंगर की तरफ से साक्ष्य प्रस्तुत किए जा रहे हैं वह सब झूठ है। वही आज भी होटल में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। आने जाने वालों की व्यापक पैमाने पर चेकिंग हो रही है। इस मौके पर दुष्कर्म पीड़िता के चाचा जो होटल के ऊपर तल में रह रहे हैं। नीचे आकर लगातार पत्रकारों से बातचीत करके नई नई जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश