3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Unnao news: पुलिस लाइन आवास में मुख्य आरक्षी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, जाने मामला

उन्नाव में मुख्य आरक्षी का शव पुलिस लाइन आवास में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी सहित अन्य अधिकारीगण मौके पर पहुंच गए। मृतक अंबेडकर नगर का रहने वाला था।

less than 1 minute read
Google source verification
Unnao news: पुलिस लाइन आवास में मुख्य आरक्षी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, जाने मामला

Unnao news: पुलिस लाइन आवास में मुख्य आरक्षी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, जाने मामला

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में मुख्य आरक्षी का शव पुलिस लाइन आवास में फांसी के फंदे पर लटका मिला। जिसकी जानकारी आर आई को दी गई। मुख्य आरक्षी के फांसी लगाने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। एसपी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायडको जांच के लिए मौके पर बुलाया गया। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस लाइन के सी ब्लॉक स्थित मकान नंबर 118 निवासी राजेश पांडे मुख्य आरक्षी पद पर तैनात था। जो मूलत: अंबेडकरनगर के थाना जलालाबाद के गंजा मोहल्ला का रहने वाला था। 89 बेच का आरक्षी का स्थानांतरण बीते 15 जुलाई को लखीमपुर किया गया था। लेकिन उसने आवास नहीं छोड़ा। इसी बीच आज दोपहर राजेश पांडे का शव उसके आवास में लटका मिला। जो खिड़की से दिखाई पड़ रहा था।

यह भी पढ़ें: दरोगा ने अदालत में नहीं दाखिल की 72 केस डायरी, हाईकोर्ट के आदेश पर हुई जांच में खुलासा, मुकदमा दर्ज

एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना, सीओ सिटी आशुतोष कुमार मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है मौके पर पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस इस संबंध में बोलने को तैयार नहीं है।


बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग