उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई संघ के जिला अध्यक्ष संदीप कुमार भारतीय ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी काफी लंबे समय से आंदोलित है। प्रांतीय संघ द्वारा 8 सूत्री मांगों को लेकर कई बार धरना, प्रदर्शन, रैली एवं पत्रों द्वारा अपनी बात शासन तक पहुंचा चुके हैं। लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका। जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर पदोन्नत दिया जाए। साथ ही सफाई कर्मचारियों का नाम बदलकर पंचायत सेवक कर दिया जाए। जिला उप मंत्री सरोज कुमार ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल की जाए और साथ ही कर्मचारियों का वेतन मद एक हेड में किया जाये। इस मौके पर जिला कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल कुमार, दिनेश कुमार, संतोष कुमार केहरी, वेद प्रकाश, सुनील कुमार, रामनरेश, पुत्तन, रामू, विजय नारायण, सतीश, रामगोपाल, रोहित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।