
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बहन की ननद ने शादी करने का दबाव बनाया। जिससे उसका लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। जबकि वह शादी पहले से ही शादीशुदा है। प्रेमिका से परेशान होकर उसने गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। जिसकी निशानदेही पर धारदार हथियार भी बरामद कर लिया गया है। थाना पुलिस ने बताया कि हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जा रहा है। घटना माखी थाना क्षेत्र के गांव अमलोना गांव की है।
28 जून 2024 को माखी थाना क्षेत्र के अमलोना गांव में 22 वर्षीय मोहनी पुत्री सरदार यादव का शव घर के अंदर शौचालय के पास मिला था। भाई अजय कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। परिजनों से पूछताछ में जानकारी मिली। जिसके आधार पर सुनील पुत्र राम लखन निवासी बाबू खेड़ा माजरा घुरवा खेड़ा अचलगंज का नाम सामने आया। मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर सुनील को लोहचा मोड़ तिराहा रायबरेली मार्ग थाना अचलगंज के पास से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के दौरान सुनील ने बताया कि मृतिका मोहिनी उसकी बड़ी बहन की छोटी ननद है। जिसके साथ उसका प्रेम संबंध चल रहा था। मोहनी उसके पारिवारिक जीवन में दखल दे रही थी। जिससे वह परेशान था। पीछा छुड़ाने के लिए उसने मोहनी की गला रेत कर हत्या कर दी। चाकू वहीं पास में छुपा कर भाग गया।
माखी थाना अध्यक्ष संदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि सुनील की निशानदेही पर आला कत्ल धारदार चाकू बरामद कर लिया गया है। जिससे हत्या किया गया था। हत्या आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है। जहां से जेल भेज दिया जाएगा। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना अध्यक्ष माफी के साथ उप निरीक्षक सुभाष चंद्र, हेड कांस्टेबल संजय कुमार, मिथिलेश कुमार यादव आदि शामिल थे।
Published on:
30 Jun 2024 06:31 pm
बड़ी खबरें
View Allयूपी न्यूज
ट्रेंडिंग
