3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Diwali Special Train: दीपावली-छठ पर मुसाफिरों को राहत: लखनऊ के रास्ते बनारस-आनंद विहार एसी पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन

Diwali Special Train: रेलवे ने मुसाफिरों की सुविधा के लिए चलाई पूजा स्पेशल ट्रेन , 29 अक्टूबर से बनारस और 30 अक्टूबर से आनंद विहार से होगा संचालन.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 24 Oct 2024, 7:55 AM IST

UP Railway Updates

UP Railway Updates

Diwali Special Train: दीपावली और छठ महापर्व के अवसर पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बनारस से आनंद विहार के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन लखनऊ के रास्ते संचालित की जाएगी, जिससे त्योहारों पर यात्रा करने वाले हजारों मुसाफिरों को राहत मिलेगी। ट्रेन 29 अक्टूबर से बनारस और 30 अक्टूबर से आनंद विहार के लिए चलाई जाएगी। रेलवे प्रवक्ता के अनुसार, इस पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन 12 नवंबर तक जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: दिवाली पर बोनस की सौगात: 8 लाख कर्मचारियों को तोहफा, लंबित मामलों वालों के लिए भी उठी मांग

बनारस से आनंद विहार के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

रेलवे के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि ट्रेन संख्या 05037 बनारस-आनंद विहार साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन 29 अक्टूबर से 12 नवंबर तक हर मंगलवार को चलेगी। यह ट्रेन बनारस से शाम 7:20 बजे रवाना होगी और भदोही, मां बेल्हा देवी धाम, प्रतापगढ़ जं., अमेठी, रायबरेली होते हुए रात 1:05 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन बरेली और मुरादाबाद होते हुए सुबह 9:35 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें: Gold Rate Today: सोने पे छाई महंगाई, खरीदने से पहले देखें 10 ग्राम सोने की कीमत, कई राज्यों में व्यापारियों की बल्ले बल्ले

वापसी यात्रा के लिए ट्रेन संख्या 05038 आनंद विहार-बनारस साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन 30 अक्टूबर से 13 नवंबर तक हर बुधवार को चलेगी। यह ट्रेन सुबह 11:10 बजे आनंद विहार से रवाना होगी और शाम 7:25 बजे लखनऊ पहुंचेगी। अगले दिन सुबह 1:10 बजे यह ट्रेन बनारस पहुंचेगी।

सुविधाओं से लैस होगी ट्रेन

पूजा स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 20 कोच थर्ड एसी इकोनॉमी के होंगे, जबकि दो कोच जनरेटर सह लगेजयान के होंगे। इस ट्रेन को खासतौर पर उन यात्रियों के लिए डिजाइन किया गया है, जो त्योहारों के समय अपने घरों को लौटना चाहते हैं या किसी अन्य जगह यात्रा करना चाहते हैं। थर्ड एसी इकोनॉमी कोच यात्रियों को किफायती और आरामदायक यात्रा का अनुभव देंगे।

त्योहारों पर मुसाफिरों को मिलेगी बड़ी राहत

त्योहारों के दौरान, खासकर दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों पर ट्रेन सेवाओं की भारी मांग होती है। ऐसे में रेलवे द्वारा चलाई जा रही यह पूजा स्पेशल ट्रेन मुसाफिरों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। इससे वे बिना किसी कठिनाई के अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। रेलवे हर साल त्योहारों के दौरान विशेष ट्रेनों का संचालन करता है, ताकि यात्रियों को भीड़भाड़ से बचाया जा सके और उन्हें यात्रा के लिए अतिरिक्त विकल्प मिल सकें।

रेलवे की रणनीति

रेलवे की इस रणनीति का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के समय में यात्रियों की यात्रा को सहज और सुरक्षित बनाना है। दीपावली और छठ जैसे त्योहारों के दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार के विभिन्न शहरों में लोगों का भारी आवागमन होता है। खासतौर पर बनारस और आनंद विहार जैसे बड़े रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या बहुत अधिक होती है। इस प्रकार की स्पेशल ट्रेनें न केवल यात्रियों की संख्या को नियंत्रित करती हैं, बल्कि भीड़भाड़ को कम करने में भी मदद करती हैं।

यह भी पढ़ें: Diwali Gift: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया किसानों को दीपावली का बड़ा तोहफा

इस ट्रेन में अधिकांश कोच एसी इकोनॉमी के होंगे, जो यात्रियों को किफायती दरों पर बेहतर सुविधा प्रदान करेंगे। इससे वे लोग भी यात्रा कर सकेंगे, जो आमतौर पर उच्च कीमतों के कारण एसी कोच में यात्रा नहीं कर पाते।

बड़ी खबरें

View All

यूपी न्यूज