उत्तर प्रदेश के औरैया में शादी के पांचवें दिन नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। पड़ोसियों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे तो कोहराम मच गया। क्षेत्राधिकारी अजीतमल ने बताया कि मजिस्ट्रेट की देखरेख में शव को फांसी के फंदे से उतरवाया गया। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।