28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीतिक असहमति के बावजूद मैं राधेश्याम सिंह की ईमानदारी, सेवा, संघर्ष की राजनीति का मुरीद: शिव प्रताप शुक्ल, राज्यपाल

- हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल एक समारोह में राधेश्याम सिंह को किया सम्मानित -‘जनता के लिए जेल जाने से भी नहीं डरे राधेश्याम’
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 18 Nov 2024, 5:52 PM IST

Himachal Pradesh Governor honored to Samajwadi leader Radheshyam Singh in a function

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने एक सादे समारोह में अपने सहपाठी , संघर्षों से उपजे सामाजिक कार्यकर्ता, जुझारू जननेता ,अद्भुत वक्ता तथा गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राधेश्याम सिंह को अंगवस्त्र व हिमाचली टोपी पहनाकर सम्मानित किया l

सम्मान के सर्वथा योग्य है राधेश्याम सिंह

इस अवसर पर महामहिम शुक्ल ने कहा कि राजनीति और राजनेताओं में आज नैतिकता और ईमानदारी का तेजी से क्षरण हो रहा है , ऐसे में मूल्य और सिद्धांतों की राजनीति के दुर्लभ ध्वजवाहक राधेश्याम सिंह सम्मान के सर्वथा योग्य हैं l

राजनीति में ईमानदारी, चाल -चरित्र -चेहरा और संघर्ष को सम्मान मिलना ही चाहिएl आज सिंह को सम्मानित करने का अवसर पाकर मैं अभिभूत हूं l महामहिम ने कहा कि सैद्धांतिक असहमति भी भारतीय राजनीति और स्वस्थ समृद्ध लोकतंत्र का मानक है l

वैचारिक भिन्नता के बावजूद समाज के हित के कार्यों में साथ खड़े रहे राधेश्याम


वैचारिक भिन्नता के बावजूद सिंह एक संघर्षशील नेता और संवेदनशील सामाजिक कार्यकर्ता हैं l इन्होंने राजनीति को अवसर नहीं सेवा का माध्यम माना है l उन्होंने विद्यार्थी राजनीति से लेकर देश प्रदेश की सक्रिय राजनीतिक जीवन तक कभी सामाजिक मुद्दों पर चुप्पी नहीं ओढी l इनके सामाजिक पक्षधरता की सभी कायल हैं l जनहित के मुद्दों पर इन्होंने हमेशा बेबाकी से विचार रखा l आज संघर्ष, सेवा और सहजता इनका पहचान बन चुका है l उन्होंने कहा कि सिंह के साथ बीते जेल जीवन और अन्य पुरानी यादें आज फिर से ताजा हो गईं l
इस अवसर पर सम्मान की साक्षी बने पूर्व एमएलसी विनोद पांडे, रमाशंकर शुक्ल, वीरेंद्र नायक, विनीत शर्मा, ओम पांडे ,गंगा राय, राजकुमार तिवारी, अष्टभुजा शुक्ल आदि ने महामहिम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए श्री सिंह को बधाई दी तथा प्रसन्नता व्यक्त किया l