
Two Policemen died in Prayagraj: यूपी के प्रयागराज में एक बंद कमरे में मृत मिले दो पुलिस कर्मियों की मौत का राज पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद खुला। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम डाक्टरों की टीम ने वीडियो ग्राफी के साथ किया।
इस दौरान पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद घर वाले रोते बिलखते रहे। पुलिस कर्मी उन्हें ढांढस बंधाते रहे। इसके बाद सिपाही राजेश के शव को लेकर परिवार वाले अपने घर मथुरा चले गए लेकिन महिला पुलिसकर्मी का अंतिम संस्कार प्रयागराज के रसूलाबाद घाट में ही कर दिया गया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला सिपाही प्रिया तिवारी की जहर खाकर जान देने की पुष्टि हुई है। जहर के लक्षण मिलने पर डॉक्टरों ने उसका विसरा सुरक्षित कर लिया है जिसे जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। वही सिपाही राजेश की मौत फंदे पर लटकने के कारण हुई है।
महिला सिपाही प्रिया तिवारी की संगम पर्यटन थाने में तैनाती थी और पुरुष सिपाही राजेश की एसीपी पेशी कार्यालय में तैनाती थी।
Updated on:
18 Apr 2024, 10:06 AM IST
Published on:
18 Apr 2024, 10:06 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.