वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में बीजेपी एक फिर अपनी ताकत दिखाने जा रही है। सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 18 जनवरी को विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है। सभा में केन्द्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी, सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या व गाजीपुर के पूर्व सांसद मनोज सिन्हा शामिल होंगे। पार्टी ने एक लाख से अधिक लोगों को जुटाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। कार्यक्रम पर बारिश का साया भी मंडरा रहा है यदि पानी बरसा तो कार्यकर्ताओं के लिए परेशानी हो जायेगी।
यह भी पढ़े:-देश को एक सूत्र में बांधने का काम करेगा काशी विश्वनाथ धाम