29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

28 से हटाए जाएंगे अतिक्रमण

•

image

Prashant Sahare

•

Updated: 25 Dec 2015, 8:27 AM IST


सिवनी. बस स्टैंड को लेकर हुई बैठक में एकसुर में अतिक्रमण का मुद्दा उठने के बाद अब प्रशासन सख्त रुख अपनाने के मूड में नजर आ रहा है। मॉडल रोड को लेकर अतिक्रमण हटाने के बाद शहर के बाकी इलाकों का अतिक्रमण हटाने की मंशा जिला प्रशासन ने पहले ही स्पष्ट कर दी है। माडल रोड ए के तहत ज्यारत नाका से नागपुर रोड रेलवे क्रॉसिंग तक राजस्व नक्शे के आधार पर सीमांकन किया गया है और अतिक्रमणकारियों को चिन्हांकित किया गया है। जिसमें भवन स्वामी, दुकानदारों आदि को नोटिस तामील किए गए है। कलेक्टर भरत यादव द्वारा त्योहारों के चलते अतिक्रमण को बीच में अल्पविराम दिया गया है। त्योहारों के बाद 28 दिसंबर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सख्ती से की जाएगी।

अधिकतर छोटे व्यापारी

इन अतिक्रमणकारियों में अधिकांश नाम चाय पान का ठेला लगाने वाले छोटे व्यापारियों के हैं जो रोज कमाने खाने वाले हैं। कुछेक बड़े व्यापारी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। छोटे व्यापारियों के ठेले एक ही दिन में खुद ही हटाए जा सकते हैं। प्रशासन को असली परेशानी रसूखदारों, राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों और धाॢमक स्थानों आदि में आ सकती है। जहां पक्के निर्माण हैं।