10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम नरेन्द्र मोदी के 68 वे जन्मदिवस पर प्रदेश से 68 बंदी हुए रिहा, जलील भी शामिल

बनारस से छह बंदी भी शामिल, सुबह ही कारागार से किया गया रिहा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 17 Sep 2018, 7:42 PM IST

PM Narendra Modi

PM Narendra Modi

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के 68 वे जन्मदिवस पर 68 बंदियों को रिहा किया गया है जिसमे बनारस के छह बंदी भी शामिल है। लंबे समय से जेल में बंद इन बंदियों ने जब जेल से बाहर कदम रखा तो उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि वह अब आजाद है। इन बंदियों की आर्थिक स्थिति इतनी खराब थी कि अर्थदंड जमा नहीं करने के चलते ही वह अतिरिक्त सजा काट रहे थे।
यह भी पढ़े:-Live-पीएम नरेन्द्र मोदी के नरउर स्कूल पहुंचने पर बच्चों ने कहा वेलकम सर, देखे तस्वीरे

IMAGE CREDIT: Patrika

पीएम नरेन्द्र मोदी अपना 68 वां जन्मदिन संसदीय क्षेत्र बनारस में बच्चों के साथ मनाया है। प्रदेश सरकार को पहले ही बंदियों की रिहाई का आदेश मिल गया था। समाजसेवी संस्थाओं ने इन बंदियों का अर्थदंड भरा है इसके बाद ही रिहाई का रास्ता साफ हो सकता है। पैसों के आभाव में सजा की अवधि से अधिक समय तक जेल में 68 बंदी सजा काट रहे थे जो अब आजाद हो गये हैं। प्रदेश की 29 जेलों से कुल ६८ बंदियों को सुबह एक साथ रिहा किया गया है। बनारस से कुल छह बंदी रिहा हुए है जिसमे सेंट्रल जेल से करिया व जलील के अतिरिक्त जिला जेल से अमरदीप उर्फ मुन्ना, मुर्तजा, समीर शेख व सिन्टू शामिल है। इन बंदियों ने अपनी रिहाई की उम्मीद ही छोड़ दी थी लेकिन पीएम नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन इनके लिए रिहाई का सबब बन कर आया।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी के जन्मदिन पर काटा गोबर का केक, मचा हड़कंप