वाराणसी.राशिफल से आप अपने भविष्य के बारे में आशंकाएं जान सकते हैं और आज क्या योग बन रहे हैं। इन आशंकाओं और बन रहे योग के आधार पर आप अपने दिन को और बेहतर बना सकते हैं। यहां आपके नाम के आधार पर राशियां दी गई हैं। आपके नाम से जो राशि बनती है उसी राशि को पढ़कर आप आज के दिन की योजना बना सकते हैं।
मेष
इस राशि के जातक का दिन आज प्रसन्नता भरा है। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। विवाद होने की आशंका है।
वृष
इस राशि के जातक की नौकरी, निवेश व यात्रा मनोनुकूल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
मिथुन
इस राशि के जातक के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। दूसरों पर विश्वास न करें।
कर्क
इस राशि के जातक के यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। जोखिम न लें। धनार्जन होगा।
सिंह
योजना फलीभूत होगी। कार्य का विस्तार होगा। रोजगार में वृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। भवन की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी।
कन्या
तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। प्रसन्नता रहेगी। साक्षात्कार में सफलता मिलेगी।
तुला
चोट व रोग से हानि संभव है। कुसंगति से बचें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा।