11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
प्रभु श्रीराम टाट पर, पीएम नरेन्द्र मोदी ठाठ पर
Play video

प्रभु श्रीराम टाट पर, पीएम नरेन्द्र मोदी ठाठ पर

आप नेता संजय सिंह ने बीजेपी सरकार पर बोला हमला, कहा विपक्षी दल एकजुट नहीं हुए तो भगवा दल देश को तालिबान बना देगा
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 25 Jun 2018, 3:55 PM IST

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। आप पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने सोमवार को सर्किट हाउस में कहा कि एक तरफ प्रभु श्रीराम टाट पर है तो दूसरी तरफ पीएम नरेन्द्र मोदी ठाठ पर। बीजेपी कभी नहीं चाहती है कि राम मंदिर का मुद्दा सुलझाया जाये। बीजेपी कभी जीएसटी, नोटबंदी, महंगाई, बेरोजगारी पर बहस नहीं करती है जब भी चुनाव आता है तो गाय, मंदिर, मस्जिद का मुद्दा उठाने लगती है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी को मिलेगा झटका या राहत, सहयोगी दल के इस नेता पर लगी सबकी निगाहे



संजय सिंह ने कहा कि जिस तरह कांग्रेस ने देश में 1975 में आपातकाल लगाया था और जनता से उसका संवैधानिक अधिकार छीन लिया था और 1977 में देश की जनता ने अपना बदला लेते हुए भारत से ही कांग्रेस को साफ कर दिया था। पीएम नरेन्द्र मोदी की सरकार में देश में अघोषित आपातकाल लगा हुआ है। सीबीआई, ईडी, नोटबंदी, जीएसटी, राज्यपाल, उपराज्यपाल आदि माध्यम से संविधान व देश की जनता पर तुगलकी फरमान लादा जा रहा है। अब समय आ गया है कि इस अघोषित आपातकाल को लगाने वाली पार्टी बीजेपी का देश से सफाया कर दिया जाये।
यह भी पढ़े:-आखिरकार हो ही गया इस डीएम का तबादला, सहयोगी दल के कैबिनेट मंत्री का सड़क बनाने के लिए फावड़ा चलाना पड़ा भारी

6 हजार पत्थरबाजों पर से मुकदमे हटाने के बाद याद आयी देशभक्ति
जम्मू कश्मीर में पीडीपी व बीजेपी गठबंधन टूटने पर संजय सिंह ने कहा कि छह हजार पत्थरबाजों पर से मुकदमे वापस लेने के बाद भगवा दल को देशभक्ति याद आयी है। अफजल गुरु को शहीद मानने वाली पीडीपी के साथ साढ़े तीन साल तक सरकार चलाने के बाद जब चुनाव आता है तो बीजेपी देशभक्ति का राग अलापने लगती है। बीजेपी की कथनी व करनी में अंतर जनता देख चुकी है और लोकसभा चुनाव 2019 में जनता बीजेपी को जबाव भी देगी।
यह भी पढ़े:-बारिश के लिए करायी गयी मेंढक और मेंढकी की शादी, हुआ ऐसा की सभी रह गये दंग

बीजेपी की कार्यशैली से उसके गठबंधन में भी है असंतोष
संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी के एनडीए में 45 दल शामिल है। मीडिया जब महागठबंधन का चेहरा दिखाती है तो उसमे राहुल गांधी, अखिलेश यादव, मायावती व चौधरी चरण को दिखाया जाता है जबकि बीजेपी गठबंधन की बात आती है तो सिर्फ पीएम नरेन्द्र मोदी का चेहरा दिखाया जाता है जबकि गठबंधन में 45 दल शामिल है। पीएम मोदी के साथ नीतीश कुमार, रामविलास पासवान आदि नेता को भी दिखाया जाना चाहिए। संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी के तानाशाही के चलते उसके सहयोगी भी साथ छोड़ रहे हैं। शिवसेना के बाद जदयू भी नाराज है। उन्होंने कहा कि बीजेपी व उसके सहयोगी दल में जो लोग भी लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए आवाज उठाते हैं हम उनका स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए बेनियाबाग में जनाधिकार रैली की जा रही है। इसमे बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, यशवंत सिन्हा सहित कांग्रेस के भी नेता शामिल होंगे।
यह भी पढ़े:-तस्वीरों में देखें किस तरह भीषण धूप में सड़क बनाने के लिए कैबिनेट मंत्री को परिवार के साथ चलाना पड़ा फावड़ा

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश