8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आप को लगा झटका, अरविन्द केजरीवाल के प्रस्तावक रहे लोगों ने किया पार्टी का विरोध

नगर निगम चुनाव में आप के विरोध में मतदान करने की अपील, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 22 Nov 2017, 2:02 PM IST

AAP party many rebel leader

AAP party many rebel leader

वाराणसी. नगर निगम चुनाव में आप पार्टी को झटका लग सकता है। लोकसभा चुनाव में दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल के प्रस्तावक होने का दावा करने वालों ने पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। बुधवार को पराड़कर भवन में प्रेस वार्ता करके आप पार्टी के पक्ष में मतदान नहीं करने की अपील की है।
यह भी पढ़े:-मतदान को लेकर भिड़े डिप्टी सीएम केशव मौर्या व एएसपी, वीडियो हुआ वायरल


आम आदमी पार्टी के शहर उत्तरी के संयोजक होने का दावा करने वाले प्रमोद सिंह ने पार्टी पर कई आरोप लगाये हैं। उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल ने आंदोलन व पार्टी दोनों को धोखा दिया है। जिन कार्यकर्ताओं ने दिन-रात एक करके अरविन्द केजरीवाल को बनारस संसदीय सीट पर चुनाव लड़ाया था उन्हीं कार्यकर्ताओं की पार्टी ने अनदेखी की है। अरविन्द केजरीवाल के सामने नेवादा में कार्यकर्ताओं की पिटाई हो रही थी और अरविन्द केजरीवाल अपने वाहन का शीशा चढ़ा कर आगे बढ़ जाते हैं। उन्होंने कहा कि काशी के लोगों ने अरविन्द केजरीवाल को तब सहारा दिया था जब दिल्ली के लोगों ने ठुकराया था इसके बाद भी अरविन्द केजरीवाल ने काशी की तरफ मुड़ कर भी नहीं देखा। आप की स्थिति इतनाी खराब हो गयी है कि काशी में मेयर पद पर चुनाव लडऩे वाला कोई प्रत्याशी तक नहीं मिला। प्रमोद ङ्क्षसंह ने कहा कि आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह यूपी में भी वही दांव खेल रहे हैं जो पंजाब में खेला था। प्रमोद सिंह ने दावा करते हुए कहा कि कभी आप के साथ रहे लोगों ने भी पार्टी से किनारा कर लिया है। उन्होंने दावा किया कि संसदीय चुनाव २०१४ में अरविन्द केजरीवाल के प्रस्ताव रहे श्वेता पांडेय, नितिन श्रीवास्तव व कैलाशनाथ श्रीवास्तव भी आप पार्टी से अलग हो चुके हैं। उन्होंने अपने रिलीज में पूर्व शहर संयोजक राकेश पांडेय, पूर्व मीडिया प्रभारी जोनल अशोक चौबे, संजय तिवारी, हृदय ङ्क्षसह आदि लोगों ने आप का साथ छोड दिया है।
यह भी पढ़े:-सपा व कांग्रेस के लिए फजीहत बन सकती है यह पार्टी, बीजेपी भी वोटों में करेगी सेंधमारी

आप पार्टी ने तुरंत किया पलटवार
पत्रकार वार्ता की जानकारी होने के बाद आप पार्टी ने तुरंत ही पलटवार किया है। जिला प्रवक्ता मुकेश सिंह ने बयान जारी करके कहा है कि जिन लोगों ने पत्रकार वार्ता की है उनसे पार्टी का कोई वास्ता नहीं है। ऐसे लोगों को अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है इसलिए यह लोग आप पार्टी से जुड़े नहीं है।
यह भी पढ़े:-इस टीचर को आप भी करेंगे सलाम, शिक्षा को पटरी पर लाने के लिए दौड़ा दी दुरावल एक्सप्रेस