3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में आप को झटका, नहीं कर पाये यह काम

मेयर पद पर चुनाव में दूसरे दल को दे सकते हैं समर्थन, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 8 Nov 2017, 12:25 PM IST

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में आप पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बनारस मेयर पद के लिए आप को योग्य प्रत्याशी नहीं मिला है, जिसके चलते आप ने इस पद पर उम्मीदवार नहीं खड़ा किया है। आप कार्यकर्ता मेयर चुनाव में किस दल को समर्थन देते हैं इस पर सबकी निगाहे लगी है।
यह भी पढ़े:-कांग्रेस ने आरएसएस के बड़े नेता को बना दिया प्रत्याशी, बीजेपी के उड़े होश



बनारस मेयर की सीट पर सबकी निगाहे लगी है। 1995 से अभी तक लगातार इस सीट पर बीजेपी का कब्जा है। पीएम नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र होने के चलते इस सीट पर बीजेपी की हार व जीत के बड़े मायने निकाले जायेंगे। बीजेपी भी इस बात को जानती है। विरोधी दलों ने मेयर सीट को बीजेपी के कब्जे से मुक्त कराने के लिए खास रणनीति बनायी है। माना जा रहा था कि आप पार्टी सारी ताकत के साथ बनारस नगर निगम का चुनाव लड़ेगी। ऐसे में आप को मेयर पद पर योग्य प्रत्याशी नहीं मिलना पार्टी को बड़ा झटका माना जा रहा है। क्या मेयर पद के लिए आप को योग्य प्रत्याशी नहीं मिले हैं या फिर पार्टी की नीति के अनुसार कोई प्रत्याशी आप के बैनर तले चुनाव लडऩे को तैयार नहीं हुआ है।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में बीजेपी को बड़ा झटका, सहयोगी दल के प्रत्याशी ने कर दिया नामांकन

90 में84 वार्ड पर चुनाव लड़ रही आप पार्टी
बनारस में गुजरात के तत्कालीन सीएम नरेन्द्र मोदी को हराने के लिए आप के अरविन्द केजरीवाल ने संसदीय चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पायी थी। इसके बाद यूपी चुनाव हुआ था, लेकिन आप पार्टी ने प्रत्याशी नहीं उतारे थे। संसदीय चुनाव 2014 के बाद पहली बार आप पार्टी नगर निगम चुनाव लडऩे जा रही है। नगर निगम के 90 वार्ड में से 84 पर आप पार्टी ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं इसके अतिरिक्त रामनगर पालिका परिषद के अध्यक्ष सहित वहां के तीन वार्ड पर आप प्रत्याशी मैदान में है।
यह भी पढ़े:-बीजेपी मेयर पद की प्रत्याशी का १० वीं पास लड़के पर आया था दिल, ऐसे करनी पड़ी थी शादी

आप प्रवक्ता मुकेश सिंह का कहना है कि हम राजनीति में चुनाव लडऩे के लिए नहीं आये हैं। राजनीति में अच्छे लोगों का प्रवेश हो और खराब व्यवस्था में बदलाव लाना ही हमारा उद्देश्य है। हम किसी को भी चुनाव नहीं लड़ा सकते हैं। हमारी प्राथमिकता साफ छवि वाले प्रत्याशी को मैदान में उतराने की होती है। जिन जगहों पर पार्टी के सिद्धांतों के अनुसार प्रत्याशी नहीं मिले हैं वहां पर आप पार्टी ने किसी का टिकट नहीं दिया। मेयर पद पर समर्थन पर कहा कि यह अभी तय नहीं किया गया है किसी समर्थन देना है।
यह भी पढ़े:-सपा व बसपा के गढ़ में बीजेपी की सूची ने मचाया धमाल, क्या बदल पायेगा चुनावी समीकरण

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश