6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी
रोडवेज बस व ट्रक में जोरदार टक्कर, कई घायल, मची चीख पुकार
Play video

रोडवेज बस व ट्रक में जोरदार टक्कर, कई घायल, मची चीख पुकार

केराकत से वाराणसी आ रही थी रोडवेज बस। रिंगरोड के पास हुई दुर्घटना। एक दर्जन से ज्यादा घायल।

Google source verification

वाराणसी. शहर के समीप ग्रामीण इलाकों में रविवार का दिन खौफनाक रहा। एक तरफ जहां हरदत्तपुर के पास दिल्ली से आने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस के यात्री बाल-बचे वहीं कैंट के लालपुर पुलिस चौकी के समीप रिंग रोड के समीप उस समय अफरा तफरी मच गई जब सवारियों से भरी रोडवेज बस में एक ट्रक ने टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। स्थानीय निवासियों और पुलिस ने इस हादसे में घायल हुए आधा दर्जन से अधिक लोगों को पंडित दिन दयाल जिला चिकित्सालय पहुंचाया। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।


जानकारी के मुताबिक रोडवेज बस वाराणासी से पांडेयपुर होते हुए आज़मगढ़ की तरफ जा रही थी। जल्दीबाज़ी के चक्कर में ट्रक ने सिटी बस को टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं जिसमें एक की हालत गंभीर बनी है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बस आजमगढ़ की तरफ जा रही थी और एकाएक के सामने से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इलाज के लिए पुलिस घायलों को निजी चिकित्सालय ले गई। वहां से उसे दीनदयाल उपाध्याय जिला राजकीय अस्पताल ले जाया गया। बस में मौजूद सुरभि नाम की यात्री ने बताया कि ट्रक, बस के सामने एकाएक आ गया और सभी यात्री टक्कर से झटके खा कर गिर पड़े जिसमें कई लोगों को गंभीर रूप से चोट आई है ।

बस-ट्रक की टक्कर में बस में बैठे राम प्रवेश सिंह (73), चंदवक जौनपुर, कलावती देवी (68) निवासी चंदवक जौनपुर, बिजली देवी (70) निवासी चंदवक जौनपुर, अमरनाथ यादव निवासी केराकत, अमन कुमार सिंह सना निवासी केराकत, अनिल कुमार, रवि कुमार सहित अन्य लोग गम्भीर रूप से चोटिल है। जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि एक्सीडेंट की सूचना मिलने के बाद घायलों के परिजन अस्पताल में पहुंचने लगे हैं।

 

ये भी पढ़ें- बाल-बाल बचे दिल्ली से वाराणसी आने वाले शिवगंगा के पैसेंजर्स