8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
सावन में सुरक्षा के रहेंगे सख्त बंदोबस्त, ड्रोन से निगहबानी के साथ गंगा घाट पर तैनात होंगे PAC के गोताखोर
Play video

सावन में सुरक्षा के रहेंगे सख्त बंदोबस्त, ड्रोन से निगहबानी के साथ गंगा घाट पर तैनात होंगे PAC के गोताखोर

एडीजी जोन ने कहा कि कावंरियों के लिए रहेगा रुट डायवर्जन, जगह-जगह पर तैनात होंगे पुलिसकर्मी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 25 Jul 2018, 4:03 PM IST

वाराणसी. पुलिस प्रशासन ने सावन को देखते हुए कमर कस ली है। एसएसपी आनंद कुलकर्णी पहले ही कावंरियों के मार्ग का पैदल निरीक्षण करके स्थिति का जायजा ले चुके हैं। एडीजी जोन पीवी रामशास्त्री ने बुधवार को कहा कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किये गये हैं। कांवरियों के लिए रूट डायवर्जन के साथ ही जगह-जगह पर सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे। गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए गंगा घाट पर पीएसएसी के गोताखोर भी तैनात किये जायेंगे।
यह भी पढ़े:-नेपाली लड़कियों की तस्करी में शामिल था बीजेपी नेता, पुलिस ने किया गिरफ्तार


 

एडीजी जोन पीवी रामशास्त्री ने कहा कि ड्रोन से कांवड़ यात्रा की निगहबानी की जायेगी। जिन रास्तों से कांवरियों को जाना रहता है वहां पर पहले ही रूट डायवर्जन का प्लान तैयार कर लिया गया है साथ ही वैकल्पिक मार्ग की भी व्यवस्था की गयी है। ट्रैफिक भी सुचारू रुप से चलता रहे। इसका भी खास ख्याल रखा गया है। प्लास्टिक बैन पर कहा कि यह संकल्प सबका है सभी के सहयोग से प्लास्टिक पर रोक लगायी जा सकती है। बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में वीवीआईपी दर्शन पर कहा कि जिला प्रशासन इस पर सही जवाब दे सकता है। गंगा घाट पर कांवरयिों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इसके लिए पीएसएसी के गोताखोर लगाये गये हैं। सावन में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की सुरक्षा दिक्कत नहीं होने दी जायेगी।
यह भी पढ़े:-नेपाल से देह व्यापार के लिए लायी जाती थी लड़कियां, छापेमारी में मिला कंडोम, प्रेग्नेंसी किट व लेडीज कपड़े

डीजीपी व प्रमुख सचिव भी कर चुके हैं समीक्षा
पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार में सावन में कांवरियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इसके लिए प्रमुख सचिव अरविंद कुमार व डीजीपी भी बनारस आकर तैयारियों की समीक्षा कर चुके हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर में कांवरयिों को धूप से बचाने के लिए शेड लगाया गया है। खाली स्थान पर उनके दर्शन करने तक बैठने की व्यवस्था की गयी है। सावन में प्रमुख मंदिरों को सजाने के साथ कांवरियों पर पुष्प वर्षा भी की जायेगी। साथ ही विश्वनाथ मंदिर में रेड कार्पेट भी बिछाया जायेगा। लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए यूपी सरकार सावन की यादगार तैयारी करने में जुटी हुई है जिससे उसके वोट बैंक में वृद्धि हो सके।
यह भी पढ़े:-माफिया से माननीय बने बृजेश सिंह को जब मिला था इस बाहुबली का साथ, विरोधी गैंग की टूट गयी थी कमर