6 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

icon

प्रोफाइल

Akanksha Dubey Suicide: …तो यहां है आरोपी भोजपुरी सिंगर समर सिंह, परिजनों को उठाएगी पुलिस!

Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में एक नया ट्विस्ट सामने आया है। आकांक्षा की मां मधु दुबे ने फेमस भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है।

2 min read
Google source verification
samar_singh.jpg

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के शव का पोस्टमार्टम के बाद सोमवार रात मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनके परिजन और शुभचिंतक मौजूद रहे।

बता दें क‌ि वाराणसी पहुंचीं आकांक्षा की मां मधु दुबे ने अपनी बेटी की मौत को हत्या बताया था। मधु ने सीधे तौर पर फेमस भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर हत्या का आरोप भी लगाया था। साथ ही सारनाथ थाने में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर न्याय की मांग की थी। अब पुलिस ने समर और संजय के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर जांच में शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:Akanksha Dubey Suicide: मेरी बेटी की हुई है हत्या, आकांक्षा दुबे की मां ने ऐसा क्यों कहा?

भोजपुरी गायक समर सिंह रविवार से ही लापता है। समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह की गिरफ्तारी के लिए यूपी के कई जिलों में क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची है। एक टीम गायक के गांव में सक्रिय है, तो वहीं अन्य जनपदों में रह रहे उसके रिश्तेदारों और करीबियों के यहां भी छापेमारी कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, यदि आरोपित पुलिस की पकड़ में नहीं आया तो पुलिस उसके स्वजन और रिश्तेदारों को हिरासत में सकती है।

कॉल डिटेल निकाल रही पुलिस
पुलिस अभिनेत्री आकांक्षा के मोबाइल की कॉल डिटेल के जरिए यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिरी बार उनकी बात किससे हुई थी? वह किसके साथ थीं? किसकी पार्टी में गई थीं? पुलिस के अनुसार, मोबाइल की कॉल डिटेल प्रकरण की गुत्थी सुलझाने में एक अहम कड़ी साबित होगी।

26 मार्च को फांसी पर लटका ‌मिली थीं एक्ट्रेस
भोजपुरी सिनेमा में तेजी से बुलंदियों को छूने वाली एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत 26 मार्च को वाराणसी के सारनाथ के होटल सोमेंद्र रेजिडेंसी के कमरा नंबर 105 में हुई थी। आकांक्षा का शव उनके कमरे में पंखे के सहारे लटकता हुआ मिला था। पुलिस शुरू से ही मामले को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है, लेकिन सोमवार को इस हाई प्रोफाइल मामले में एक नया ट्विस्ट आया। मुंबई से आईं आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने इसे आत्महत्या मानने से इंकार कर दिया। उन्होंने हत्या का आरोप भोजपुरी इंडस्ट्री के चर्चित गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर लगाया।