10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तो फिर अखिलेश यादव यहां से लड़ेगें चुनाव, पीएम मोदी को मिलेगी कड़ी चुनौती

लोकसभा चुनाव 2019को लेकर अटकलों का दौर शुरू, सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 19 Apr 2018, 12:32 PM IST

PM Narendra Modi and Akhilesh Yadav

PM Narendra Modi and Akhilesh Yadav

वाराणसी. इस खबर को सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के तौर पर लें। पत्रिका इस खबर की पुष्टि नहीं करता है। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। राजनीतिक दलों ने प्रत्याशियों की सीट को लेकर अभी कोई खुलासा नहीं किया है। सोशल मीडिया में बड़े नेताओं के चुनाव लडऩे की सीटों को लेकर दावों का क्रम तेज हो गये हैं। ऐसे ही एक दावे को माने तो पूर्व सीएम अखिलेश यादव अब बनारस से संसदीय चुनाव लड़ सकते हैं, यदि इस दावे में जरा भी सच्चाई होगी तो पीएम मोदी को सबसे कड़ी चुनौती मिल सकती है। इसे दावे का सोशल मीडिया की अफवाह ही बताया जा रहा है।
यह भी पढ़े:-गजब पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में अक्षय तृतीया के दिन कैश के लिए लोगों ने उतारी एटीएम बाबा की आरती



लोकसभा चुनाव 2014 में सबसे दिलचस्प मुकाबला बनारस संसदीय सीट पर देखने को मिला था। गुजरात के सीएम व बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी को हराने के लिए अरविंद केजरीवाल ने बनारस से चुनाव लड़ा था। मोदी लहर में अरविंद केजरीवाल को हार का सामना करना पड़ा था और गुजरात के तत्कालनी सीएम नरेन्द्र मोदी लाखों वोटों से चुनाव जीते थे। इसके बाद से ही बनारस सीट वीवीआईपी बन चुकी है। ऐसे में पीएम मोदी को हराने के लिए अखिलेश यादव के प्रत्याशी बनाने की खबरें तेजी से वायरल हो रही है। राजनीतिक जानकारों की माने तो ऐसा होना बहुत कठिन है क्योंकि आम तौर पर दो बड़े नेता एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ते हैं। वैसे भी अखिलेश यादव ने पहले ही ऐलान किया है कि उनकी पत्नी डिंपल यादव अब कन्नौज से चुनाव नहीं लड़ेगी। अखिलेश के इस ऐलान के साथ यह भी संकेत दिया है कि वह खुद ही कन्नौज से चुनाव लड़ सकते हैं। ऐसे में अखिलेश यादव के बनारस संसदीय सीट से चुनाव लडऩे के दावे में दम नहीं दिखता है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी सरकार में ठगा महसूस कर रहे छात्र, लाखों को अब भी चुनावी वायदे पूरा होने का इंतजार

जानिए 2014 में बनारस में किस प्रत्याशी को मिले थे कितने वोट
वर्ष 2014 में हुए संसदीय चुनाव में बनारस से बीजेपी ने गुजरात के तत्कालीन सीएम नरेन्द्र मोदी को प्रत्याशी बनाया था जबकि आप ने अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस ने अजय राय, सपा ने तत्कालीन मंत्री कैलाश चौरसिया व बसपा ने विजय प्रकाश जायसवाल को प्रत्याशी बनाया था।
नरेन्द्र मोदी:-581022, अरविंद केजरीवाल:-209238, अजय राय:-75614, विजय प्रताप जायसवाल:-60579 व कैलाश चौरसिया:-45291 वोट मिले थे। यदि बीजेपी के विरोधी सपा, बसपा, आप व कांग्रेस के वोट को जोड़ भी दिया जाये तो विपक्ष के प्रत्याशियों को नरेन्द्र मोदी से कम वोट मिले थे।
यह भी पढ़े:-पूरा होने वाला है पीएम नरेन्द्र मोदी का बड़ा प्रोजेक्ट, विरोधी नहीं लगा पायेंगे आरोप

पीएम मोदी को घेरने के लिए संयुक्त विपक्ष खेल सकता है बड़ा दांव
संयुक्त विपक्ष के निशाने पर पीएम नरेन्द्र मोदी हैं और विपक्ष पीएम मोदी के घेरने के लिए बड़ा दांव खेल सकता है। यदि अटकलों को गलत माने और अखिलेश यादव ने बनारस संसदीय सीट से चुनाव नहीं लड़ा तो भी किसी बड़े नाम को यहां से चुनाव लड़ाया जायेगा। विपक्षी नेताओं का मानना है कि बनारस सीट पर हार व जीत से विपक्ष की संख्या पर अधिक असर नहीं पडऩे वाला है, लेकिन संयुक्त विपक्ष का प्रत्याशी अगर पीएम मोदी को चुनाव हरा देता है तो देश की राजनीति में सबसे बड़ा संदेश जायेगा। यह बीजेपी के लिए सबसे अब तक का सबसे बड़ा झटका व विपक्ष के लिए सबसी बड़ी जीत होगी। इसी आशा में संयुक्त विपक्ष ने पीएम मोदी के खिलाफ किसी बड़े नाम को चुनाव में उतराने की रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़े:-सांसदों व विधायकों की नयी रणनीति से बीजेपी हुई परेशान, आसान नहीं होगा पार्टी का निर्णय करना