10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी के कार्ड पर छपवाया ऐसा अनोखा संदेश, इस पार्टी के लोग हो गए खुश

ये शादी कार्ड इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल, जानें इसकी हकीकत।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Ajay Chaturvedi

•

Updated: 25 Jun 2018, 5:20 PM IST

शादी कार्ड

शादी कार्ड

वाराणसी. जैसे जैसे लोकसभा चुनाव करीब आ रहे हैं राजनीतिक दलों ने अपना प्रचार प्रसार करने का एक से बढ़ कर एक तरीका खोज निकाला है। खास तौर पर जिस तरह से सोशल मीडिया पर प्रचार अभियान चल रहा है उसे देख लोग दंग रह जा रहे हैं। खास तौर कांग्रेस और बीजेपी के बीच इस तरह की जंग कुछ ज्यादा ही रोचक नजर आ रही है। इन दोनों ही पार्टियों ने सोशल मीडिया एक्टिविस्ट को मैदान में उतार दिया है। इसके लिए बाकायदा एक्सपर्ट यूथ की टीम भी तैयार है। इसी बहाने इन्हें रोजगार भी मिल रहा है। कम से कम इतना पैसा तो मिल ही जाता है जिसमें उनका पॉकेट खर्च निकल जाए। इसी कड़ी में इन दिनों फेसबुक पर एक शादी कार्ड वायरल हो रहा है।

शादी के इस कार्ड में बाकी सब कुछ सामान्य है जैसे अन्य शादी के कार्ड में होता है। लेकिन एक किनारे पर एक अपील छापी गई है। इस अपील के मार्फत लोगों से कांग्रेस के लिए वोट मांगा जा रहा है। यह एक मुस्लिम परिवार की शादी का कार्ड है। इस कार्ड पर अंग्रेजी में लिखा है, Note: Please Vote for Congress . ऐसे में उस पर कमेंट भी ढेर सारे आ रहे हैं, मसलन, 'चलिए कम से कम एक वर्ग तो कांग्रेस के साथ है।' इस शादी के कार्ड को लेकर लोग मजे भी खूब ले रहे हैं। जो अपील की गई है वह एक किनारे है और उसे बाकायदा घेर कर वायरल किया जा रहा है।

यहां बता दें कि अभी हाल ही में कांग्रेस ने यूपी के लिए शोसल मीडिया प्रभारी की नई तैनाती की है। इन्हें दिल्ली से खास लोकसभा चुनाव के लिए यूपी भेजा गया है ताकि वह सोशल मीडिया पर पार्टी को ज्यादा से ज्यादा मजबूत कर सकें। जिलों में भी सोशल मीडिया की टीम गठित की जा रही है। कोशिश है कि बीजेपी को उसी की रणनीति से मात दी जाए।