बीजेपी चुनावी प्रचार के लिए पानी की तरह पैसा बहाती है। इसी क्रम में अब सोशल मीडिया को मजबूत करने के लिए बीजेपी काफी पैसा खर्च कर रही है। यूपी की 80 संसदीय सीटों पर अपना कब्जा करने के लिए बीजेपी ने वार रुम बनाने शुरू कर दिये हैं। बीजेपी वालंटियर को लैपटाप के साथ हाई स्पीड नेट की व्यवस्था की जायेगी। इसके चलते वह आासानी से सोशल मीडिया में बीजेपी की स्थिति को मजबूत कर सकेंगे। पीएम नरेन्द्र मोदी ने काफी दिनों पहले यह बयान दिया था कि लोकसभा चुनाव 2019 मोबाइल से लड़ा जायेगा। पीएम मोदी के कथन से साफ हो जाता है कि लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ी भूमिका सोशल मीडिया की होगी। सोशल मीडिया की जंग वही पार्टी जीत सकती है जिसके वालंटियर के पास सारे संसाधन होंगे। राहुल गांधी, अखिलेश यादव व मायावती के पास सोशल मीडिया में ऐसी टीम व संसाधन अभी नहीं है इसके चलते महागठबंधन को चुनाव से पहले झटका भी लग सकता है।
यह भी पढ़े:-जेल में मोबाइल का खेल, सीएम योगी आदित्यनाथ की पुलिस का एनकाउंटर भी फेल