1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमित शाह ने किया खुलासा, यूपी की 80 नहीं इतनी सीटों पर जीतेंगे चुनाव, सियासी जगत में मचा हड़कंप

लोकसभा चुनाव के पहले बतायी रणनीति, कहा 15 अगस्त के बाद पूरी तरह चुनावी मूड में आ जाये बीजेपी वालंटियर

2 min read
Google source verification
Amit Shah

Amit Shah

वाराणसी. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में बड़ा खुलासा कर दिया है। अमित शाह ने पहली बार कहा कि यूपी की 80 नहीं इतने सीटों पर चुनाव जीतेंगे। 15 अगस्त के बाद बीजेपी वालंटियर पूरी तरह से चुनावी मूड में आ जाये। सोशल मीडिया को सबसे बड़ा हथियार बनाते हुए बीजेपी की छोटी व बड़ी दोनों ही गतिविधियों को सभी तक पहुंचाया जाये।
यह भी पढ़े:-अमित शाह के सामने ही खुली सीएम योगी सरकार की कलर्ई, नाराज बीजेपी अध्यक्ष ने दिया यह आदेश


बीजेपी के चाणक्य माने जाने वाले अमित शाह ने बड़ा लालपुर स्थित पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल में बीजेपी वालंटियर को संबोधित किया है। बीजेपी अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पिछली बार हम लोगों ने 73 सीटों पर चुनाव जीता था इस बार 74 सीट पर चुनाव जीतेंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के इस बयान को कई अर्थ निकाले जा रहे हैं। यूपी में लोकसभा की कुल 80 सीट है अमित शाह ने पिछली बार से अधिक सीट जीतने की बात की है। अमित शाह की बात सच भी होती है तो बची हुई छह सीटों का क्या होगा। इन सीटों को सहयोगी दल को दिया जायेगा या फिर बीजेपी मान चुकी है कि इन सीटों को जितना संभव नहीं है इसलिए अमित शाह ने 74 सीटों पर जीत की बात बतायी है। अमित शाह के बयान के बाद राजनीतिक जगत में हलचल मच गयी है।
यह भी पढ़े:-अमित शाह ने किसानों के साथ युवाओं को साधा, NDAके कुनबे को भी किया मजबूत

सोशल मीडिया पर पूरी तरह सक्रिय हो जाये बीजेपी वालंटियर
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार ने चार साल में देश का बहुत विकास किया है। बीजेपी वालंटियर सोशल मीडिया के जरिए बीजेपी सरकार की उपलब्धि को सभी लोगों तक पहुंचाये। विरोधी दल जो आरोप लगाते हैं उसका ठोस जवाब दिया जाये। विपक्षी नेता मीडिया के किसी भी माध्यम से जो बयान देते हैं उसका सोशल मीडिया के जरिए जवाब दिया जाये। उन्होंने का कि महागठबंधन का कोई असर नहीं होने वाला है। लोकसभा चुनाव 2014 में जिस तरह बीजेपी ने सोशल मीडिया पर अपनी ताकत दिखाते हुए बड़ी जीत दर्ज की थी उसी तरह लोकसभा चुनाव 2019 में भी जीत मिलेगी।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी आदित्यनाथ को इन तीन अभियानों से मिली थी अलग पहचान, छह माह में ही ठंडे बस्ते में चली गयी योजना

बीजेपी का महागठबंधन से होगा सीधा मुकाबला
अमित शाह के इस दौरे को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बनारस से लेकर मिर्जापुर तक में अमित शाह ने सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ किसानों से लेकर युवाओं को साधने का प्रयास किया है। बीजेपी जानती है कि इस बार उसका मुकाबला राहुल गांधी, अखिलेश यादव व मायावती के महागठबंधन से होना है ऐसे में वह सबसे पहले चुनाव मूड में आ जाना चाहती है ताकि विपक्ष को हमलावर होने की जगह रक्षात्मक मूड में लाया जा सके।
यह भी पढ़े:-सोशल मीडिया के लिए पानी की तरह पैसा बहायेगी बीजेपी, अखिलेश यादव व मायावती को लगेगा झटका