11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
आप नेता ने किय खुलासा, कहा यहां से चुनाव नहीं लड़ेंगे अरविंद केजरीवाल
Play video

आप नेता ने किय खुलासा, कहा यहां से चुनाव नहीं लड़ेंगे अरविंद केजरीवाल

महागठबंधन में नहीं हुए है शामिल, यूपी मे सपा व बसपा के गठबंधन का किया स्वागत
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 25 Jun 2018, 4:34 PM IST

वाराणसी. आप नेता ने सोमवार को बड़ा खुलासा किया है। आप नेता ने साफ कर दिया है कि इस सीट से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल चुनाव नहीं लड़ेंगे। बीजेपी के खिलाफ बन रहे महागठबंधन में आप शामिल नहीं हुई है। यूपी में अखिलेश यादव व मायावती की पार्टी ने जो गठबंधन किया है उसका हम स्वागत करते हैं।
यह भी पढ़े:-आखिरकार हो ही गया इस डीएम का तबादला, सहयोगी दल के कैबिनेट मंत्री का सड़क बनाने के लिए फावड़ा चलाना पड़ा भारी


बनारस में जन अधिकारी रैली के लिए आये आप पार्टी के प्रवक्ता व यूपी प्रभारी संजय सिंह ने सर्किट हाउस में कहा कि उनकी पार्टी गठबंधन में शामिल नहीं हुई है। बीजेपी की मंशा देश से लोकतंत्र को खत्म करने की है और बीजेपी को रोकने के लिए सभी दलों को एक साथ आना होगा। संजय सिंह से पूछा गया कि पीएम नरेन्द्र मोदी को टक्कर देने के लिए नई दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल फिर बनारस से चुनाव लड़ेंगे। इस पर संजय सिंह ने कहा कि दूर-दूर तक ऐसा अंदेशा नहीं है। पहले तो इस बात का खुलासा हो कि पीएम नरेन्द्र मोदी बनारस या अन्य किसी सीट से चुनाव लड़ते हैं। मीडिया ने पूछा कि पीएम मोदी जहां भी चुनाव लड़ेंगे अरविंद केजरीवाल वहां जायेंगे। संजय सिंह ने कहा कि इसके लिए समय का इंतजार करना होगा। अभी इस बात का खुलासा नहीं हो सकता है। अरविंद केजरीवाल के चुनाव हारने के बाद एक बार ही बनारस आने पर कहा कि यहां पर आप ने अपना संगठन खड़ा किया है जो बनारस के लोगों के हक की लड़ाई लड़ता है। समय-समय पर हमारे लोग संघर्ष करते आये हैं।
यह भी पढ़े:-प्रभु श्रीराम टाट पर, पीएम नरेन्द्र मोदी ठाठ पर

लोकसभा चुनाव 2014 में अरविंद केजरीवाल ने दी थी पीएम मोदी को टक्कर
लोकसभा चुनाव 2014 में गुजरात के तत्कालीन सीएम नरेन्द्र मोदी को टक्कर देने के लिए अरविंद केजरीवाल ने बनारस संसदीय सीट से चुनाव लड़ा था और द्वितीय स्थान पर आये थे। इसके बाद भी कायस लग रही है कि एक बार फिर पीएम नरेन्द्र मोदी को टक्कर देने के लिए अरविंद केजरीवाल बनारस से चुनाव लड़ सकते हैं। पिछली बार अरविंद केजरीवाल के साथ आप पार्टी की ताकत थी इस बार अरविंद केजरीवाल को राहुल गांधी, अखिलेश यादव व मायावती के महागठबंधन की ताकत मिल सकती है। फिलहाल संजय सिंह के बयान ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी को मिलेगा झटका या राहत, सहयोगी दल के इस नेता पर लगी सबकी निगाहे

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश