
वाराणसी. देश के कई राज्य के लोग कैश की कमी से परेशान हो गये हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस की हालत भी इससे अलग नहीं है। यहां पर अधिकांश एटीएम खाली हो चुके हैं और जिन एटीएम में पैसे हैं वहां पर लोगों की लंबी लाइन लगी हुई है। बुधवार को बुलानाला पर स्थित एक एटीएम की लोगों ने कैश के लिए एटीएम बाबा की आरती उतारी।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी सरकार में ठगा महसूस कर रहे छात्र, लाखों को अब भी चुनावी वायदे पूरा होने का इंतजार
बुधवार को अक्षय तृतीया के दिन सोने से लेकर अन्य चीजों की खरीदारी करने वालों की संख्या अधिक रहती है। अक्षय तृतीया के दिन शादी करने का भी जबरदस्त क्रेज रहता है ऐसे में सभी लोगों को पैसों की आवश्यकता होती है। कैश की कमी से काफी एटीएम खाली हो चुके हैं जिसके चलते लोगों को पैसों का इंतजाम करने के लिए लम्बी दूरी तय करनी पड़ रही है। भीषण गर्मी में लोगों को कैश के लिए एटीएम के बाहर लाइन लगानी पड़ रही है। ऐसे में कुछ व्यापरियों ने कैश की कमी का अनोखे ढंग से विरोध किया है।
यह भी पढ़े:-सांसदों व विधायकों की नयी रणनीति से बीजेपी हुई परेशान, आसान नहीं होगा पार्टी का निर्णय करना
बकायदे एटीएम बाबा की उतारी आरती, मांगा कैश
बुलानाला स्थित एक एटीएम में पैसा नहीं मिलने पर कुछ व्यापरियों ने बकायदा एटीएम बाबा की आरती उतारी है। पहले एटीएम को फूलों की माला पहनायी गयी और फिर विधि-विधान से पूजा कि गयी है इसके बाद आरती उतार कर कैश की कमी दूर करने की प्रार्थना की। व्यापारियों ने कहा कि कैश की कमी से सारा काम ठप हो गया है। शादी व पर्व के सीजन में पैसों की कमी सभी पर भारी पड़ रही है ऐसे में हम लोगों ने एटीएम बाबा की पूजा करके कैश की कमी दूर करने की मांग की है। गौरतलब है कि आठ नवम्बर २०१७ को पीएम नरेन्द्र मोदी ने जब नोटबंदी की थी तो उस समय शहर में कैश की जबरदस्त किल्लत हो गयी थी उसके बाद अब लोग कैश की कमी से जूझ रहे हैं।
यह भी पढ़े:-पूरा होने वाला है पीएम नरेन्द्र मोदी का बड़ा प्रोजेक्ट, विरोधी नहीं लगा पायेंगे आरोप