1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बसपा सांसद अतुल राय की गैंगस्टर व डबल मर्डर केस में कोर्ट में हुई पेशी

जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच कचहरी परिसर लाया गया, अधिवक्ता ने सांसद का इलाज कराने के लिए कोर्ट मेें प्रार्थना पत्र दिया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 13 Nov 2019, 4:49 PM IST

BSP MP Atul rai

BSP MP Atul rai

वाराणसी. घोसी से बसपा के सांसद अतुल राय की दो मामले में बुधवार को कोर्ट में पेशी की गयी। बसपा सांसद को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में लाया गया। डबल मर्डर व रंगदारी मामले को लेकर सुनवाई हुई। अधिवक्ता ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि बसपा सांसद रक्तचाप, भारी रक्तस्राव से गंभीर रुप से पीडि़त हैं। ऐसे में कोर्ट से जिला कारगार अधीक्षक को इलाज कराने के लिए निर्देशित करने का अनुरोध किया है। कोर्ट ने कारागार अधीक्षक से 15 नवम्बर को रिपोर्ट तलब की है।
यह भी पढ़े:-पूर्व विधायक अजय राय को मिली बड़ी राहत, इस मामले में कोर्ट से हुए बरी

बाहुबली मुख्तार अंसारी के खास माने जाने वाले अतुल राय की सबसे पहले दोहरे हत्याकांड में अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय राजेश्वर शुक्ला के अदालत में पेशी हुई। बताते चले कि पांडेयपुर के भक्तिनगर में वर्ष 2013 में दो लोगों की हत्या कर उनके शव को सड़क खुदाई करके दफना दिया गया था। घटना के कई माह बाद जेसीबी से खुदाई पर शव बरामद हुआ था इसके अतुल राय को आरोपी बनाया गया है। कोर्ट में वादिनी के नहीं आने से इस मामले में बहस नहीं हो पायी और अगली सुनवाई 4 दिसम्बर तय की गयी। मंडुआडीह थाने में गैंगस्टर मामले में भी अतुल राय कोर्ट में पेश हुए। विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर अविनाश नारायण पांडेय की अदालत में विवेचक का बयान होना था लेकिन विवेचक के नहीं आने पर इस मामले की भी अगली सुनवाई चार दिसम्बर निर्धारित की गयी। बसपा सांसद पर आरो है कि गोदरेज के कुछ कर्मचारियों को बंधक बनाकर उनसे रंगदारी मांगी गयी थी। इसी प्रकरण को लेकर गोदरेज कंपनी के प्रसीडेंट एचएन खुंबाटा ने 10 जनवरी 2009 को मंडुआडीह थाने में सुरजीत सिंह के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करायी थी। पुलिस ने इस प्रकरण की विवेचना की थी इसके बाद अतुल राय, तपेश नारायण सिंह, अनिल कुमार सोनी, राजन सिंह और मोनू सिंह का नाम भी सामने आया था जिनके खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल हुआ था।
यह भी पढ़े:-जंगली हाथियों को भगाने के लिए पहली बार बजाया गया डीजे, हुआ यह असर

रेप के आरोप में जेल में बंद है बसपा सांसद
बसपा सांसद अतुल राय पर यूपी कॉलेज की पूर्व छात्रा से रेप करने का आरोप लगा है और इसी आरोप में वह जेल में बंद है। यूपी चुनाव २०१९ से पहले ही लंका पुलिस ने रेप के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए अतुल राय काफी समय से फरार चल रहे थे और संसदीय चुनाव जीतने के बाद ही उन्होंने कोर्ट में समर्पण किया था।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर डाली बनारस की 90 साल पुरानी तस्वीर