इन बाहुबलियों के पास नहीं बचा अधिक विकल्प
कुंडा के बाहुबली विधायक राजा भैया की सपा से नजदीकी किसी से छिपी नहीं है। सपा के तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव की सरकार में कैबिनेट मंत्री बने थे। राजा भैया भले ही लोकसभा चुनाव खुद नहीं लड़ते हैं लेकिन उनके समर्थक इस चुनाव में अपनी ताकत दिखाते आये हैं। मायावती से राजा भैया की दूरी किसी का सभी को पता है ऐसे में लोकसभा चुनाव में सपा व बसपा का गठबंधन होता है तो राजा भैया के पास बीजेपी की एकमात्र विकल्प होगी। बसपा व सपा से नाराज चल रहे विजय मिश्रा भी बीजेपी के करीब जाने में जुटे हैं। वह खुद तो विधायक है लेकिन परिवार के सदस्य को लोकसभा चुनाव लड़ाना चाहते हैं जिसके लिए बीजेपी ही बड़ा सहारा बनती दिख रही है। मुख्तार अंसारी की बसपा में वापसी हो चुकी है लेकिन यह सभी जानते हैं कि अखिलेश यादव के चलते ही सपा से उनकी पार्टी कौएद का विलय खत्म हुआ था ऐसे में सपा व बसपा के गठबंधन में मुख्तार की राह आसान नहीं होगी। वह भी ऐसे समय जब खुद मुख्तार घोसी से वह अपने बेटे अब्बास को आजमगढ़ से बसपा के टिकट पर संसदीय चुनाव लड़ाना चाहते हैं। सपा में मुलायम सिंह यादव की पकड़ खत्म होते ही सबसे पहला झटका अतीक अहमद को लगा था। फूलपुर संसदीय सीट पर होने वाले उपचुनाव में अतीक अहमद निर्दल प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं उनके बेटे मोहम्मद उमर की भी राजनीति में इंट्री हो गयी है। सपा से पिता व बेटे को टिकट मिलना कठिन है ऐसे में अतीक ने बसपा से समीकरण साधने की तैयारी की थी लेकिन सपा व बसपा में गठबंधन होने से उनकी उम्मीदों को झटका लग सकता है। बीजेपी में जाने का सवाल ही नहीं होता है। जौनपुर के बाहुबली धनंजय सिंह की राह भी सपा, बसपा व बीजेपी के चलते कठिन होती जा रही है।
यह भी पढ़े:-सपा व बसपा के गठबधंन के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, बीजेपी की उड़ जायेगी नीद