बीजेपी से लेकर महागठबंधन दोनों के लिए आजमगढ़ सीट बहुत महत्वपूर्ण है। सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने पीएम नरेन्द्र मोदी की लहर के बाद भी बाहुबली रमाकांत यादव को हराया था। यूपी चुनाव 2017 में बाहुबली रमाकांत यादव के बेटे अरुण यादव को बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया था और अरुण यादव ने चुनाव जीत कर अपना दम दिखाया था। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने जब ऐलान किया कि मुलायम सिंह यादव अब आजमगढ़ से चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके बाद से सभी की निगाहे आजमगढ़ सीट पर लग गयी है। सपा नेताओं ने बाहुबली रमाकांत यादव को अपनी पार्टी में शामिल करने की तैयारी की थी। अखिलेश यादव व रमाकांत यादव की भेंट तक हो गयी थी। माना जा रहा था कि बाहुबली रमाकांत यादव किसी समय भी सपा में जा सकते हैं और राहुल गांधी, अखिलेश यादव व मायावती के महागठबंधन से रमाकांत यादव को टिकट भी मिल सकता है लेकिन बाहुबली रमाकांत यादव ने पलटी मारते हुए बीजेपी से ही चुनाव लडऩे की तैयारी शुरू कर दी है जिससे साफ हो गया है कि रमाकांत यादव अब बीजेपी नहीं छोडऩे वाले हैं।
यह भी पढ़े:-आखिरकार अखिलेश यादव को याद आयी मुलायम सिंह की बात, राहुल गांधी को दिया बड़ा झटका