8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिल्म अभिनेता कमल हासन को लगा झटका, शुरू हुई परिवाद की सुनवाई

अगली तिथि 4 दिसम्बर को निर्धारित, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 22 Nov 2017, 2:39 PM IST

Film actor Kamal Haasan

फिल्म अभिनेता कमल हासन

वाराणसी. फिल्म अभिनेता कमल हासन को बुधवार को तगड़ा झटका लग गया है। हिन्दू आतंकवाद पर कथित टिप्पणी को लेकर बनारस कोर्ट में दर्ज परिवाद पर सुनवाई शुरू हो गयी है। एसीजेएम षष्टम की अदालत ने इस प्रकरण पर सुनवाई करने के बाद अगली तिथि चार दिसम्बर को निर्धारित की है।
यह भी पढ़े:-आप को लगा झटका, अरविन्द केजरीवाल के प्रस्तावक रहे लोगों ने किया पार्टी का विरोध



हिन्दू आतंकवाद पर फिल्म अभिनेता कमल हासन के लेख पर नाराजगी जताते हुए अधिवक्ता कमलेश चंद्र त्रिपाठी ने न्यायालय में परिवाद दाखिल किया था जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था और इसी क्रम में बुधवार को अधिवक्ता कमलेश चंद्र त्रिपाठी का बयान कोर्ट में दर्ज कराया गया है। इसके बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई की तिथि चार दिसम्बर निर्धारित की है। कोर्ट की कार्रवाई से इस बात की संभावना बढ़ गयी है कि अब कमल हासन को बनारस कोर्ट में तलब किया जा सकता है।
यह भी पढ़े:-मतदान को लेकर भिड़े डिप्टी सीएम केशव मौर्या के भाई व एएसपी, वीडियो हुआ वायरल

कमल हासन के बयान के बाद से मचा है घमासान
कमल हासन ने हिन्दू आतंकवाद को लेकर जो बयान दिया था उसके बाद से ही सियासी घमासान मचा हुआ है। कमल हासन ने एक तमिल पत्रिका के लिए लेख लिखा था जिसमे उन्होंने कहा था कि देश में हिन्दू आतंकवाद की मौजूदगी से इंकार नहीं किया जा सकता है। कमल हासन के इस लेख के आने के बाद से उनका विरोध शुरू हो गया है। कई संगठनों ने कमल हासन पर हिन्दुओं को आतंकवादी कहने का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़े:-इस टीचर को आप भी करेंगे सलाम, शिक्षा को पटरी पर लाने के लिए दौड़ा दी दुरावल एक्सप्रेस

कमल हासन का लेख सामने आते ही बीजेपी ने बनायी दूरी
कमल हासन ने फिल्मों के बाद राजनीति में इंट्री कर ली है। बीजेपी ने पहले कमल हासन की तरफ हाथ बढ़ाया था लेकिन कमल हासन का विवादित लेख सामने आने के बाद से बीजेपी ने दूरी बना ली है। कमल हासन के करोड़ों प्रशंसक है और वह अब राजनीति में अपनी भूमिका निभाने की तैयारी कर रहे हैं।
यह भी पढ़े:-सपा व कांग्रेस के लिए फजीहत बन सकती है यह पार्टी, बीजेपी भी वोटों में करेगी सेंधमारी