
वाराणसी. फ्लाईओवर हादसे के आठ आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्टे्रट जेपी यादव की अदालत ने शनिवार को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया। कोर्ट ने आरोपियों की किसी पैरवी को नहीं सुना। जेल जाने से पहले पुलिस सुरक्षा में आरोपियों की कोर्ट में पेशी करायी गयी। बताते चले कि क्राइम ब्रांच ने सेतु निगम के अधिकारियों समेत ठेकेदार को गिरफ्तार किया था।
यह भी पढ़े:-सावन में डीएम व एसएसपी ने किया मार्कण्डेय महादेव का दर्शन, तैयारियों का लिया जायजा
कैंट लहरतारा मार्ग पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का दो बीम 15 मई को गिर गया था। बीम की चपेट में आने से 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी थी। सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद सिगरा थाने में अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गयी थी। क्राइम ब्रांच ने जांच कर सेतु निगम के सात कर्मचारियों व एक ठेकेदार के आरोपी बनाया है जिन्हें गिरफ्तार करने के बाद सिगरा थाने लाया गया। इसके बाद शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद कचहरी से पैदल ही कोर्ट में पेश किया गया।
यह भी पढ़े:-काशी में सावन लगते ही कांवरियों की उमडऩे लगी भीड , भक्तों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी यह योजना
इस आधार पर बनाया गया आरोपी
घटना के बाद क्राइम ब्रांच ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट, प्रत्यदर्शियों के बयान, सेतु निगम द्वारा उपलब्ध कराये गये दस्तावेज के आधार पर ही आठ लोगों को आरोपी बनाया है। दुर्घटना की तकनीकी जांच के लिए एक्सपर्ट संस्था सीएसआईआर व सीबीआर की रिपोर्ट को भी कार्रवाई का आधार बनाया गया है ताकि जिम्मेदार लोग बच नहीं पाये। क्राइम ब्रांच की रिपोर्ट में साफ हो जाता है कि निर्माण के दौरान सेतु निगम के अधिकारियों व इंजीनियरों ने जमकर लापरवाही बरती थी। अधिकारी जानते थे कि निर्माण में लापरवाही बरती गयी तो बड़ा हादसा हो सकता है इसके बाद भी अपनी जिम्मेदारी नहीं निभायी। इसके चलते मुख्य परियोजना प्रबंधक हरिश्चन्द्र तिवारी, पूर्व मुख्य परियोजना प्रबंधक गेंदा लाल, परियोजना प्रबंधक कुलजश राय सूदन, सहायक अभियंता राजेन्द्र सिंह, सहायक अभियंता यांत्रिक व सुरक्षा राम तपस्या सिंह यादव, अवर अभियंता सिविल लालचंद सिंह व राजेश पाल सिंह के साथ ठेकेदार साहेब हुसैन को धारा 304/308/ 427/34, 3/4 लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधिनियमि के तहत गिरफ्तार किया था और कोर्ट ने भी आरोपियों को राहत नहीं मिल पायी।
यह भी पढ़े:-यूपी में मिले प्रचंड बहुमत का लोकसभा चुनाव में ऐसे फायदा उठायेगी बीजेपी, सपा व बसपा में बड़ी सेंधमारी की तैयारी