14 थाना के प्रभारी व एसओ को हुआ तबादला
कैंट थाना प्रभारी रहे फरीद अहमद को क्राइम ब्रांच भेजा गया है, जबकि मिर्जामुराद थाना के प्रभारी निरीक्षक महेश पांडेय को कैंट थाना की प्रभार सौंपी गयी है। इसी क्रम में रोहनिया थाना के प्रभारी निरीक्षक क्षितिज त्रिपाठी को क्राइम ब्रांच भेज दिया गया है। पुलिस लाइन में तैनात श्रीप्रकाश गुप्ता को प्रभारी निरीक्षक रोहनिया बनाया गया है। जंसा थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह को बड़ागांव थाना की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। बड़ागांव एसओ सुरेन्द्र को थानाध्यक्ष लोहता बनाया गया है। भेलूपुर थाना में तैनात एसएसआई हेमंत कुमार सिंह को थानाध्यक्ष जंसा बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात सतीश कुमार सिंह को थानाध्यक्ष सिगरा क जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इसके पहले तक सिगरा एसओ रहे गोपाल जी गुप्ता को पुलिस लाइन भेजा गया है। थानाध्यक्ष चोलापुर विनय प्रकाश सिंह का तबादला क्राइम ब्रांच में कर दिया गया है। पुलिस लाइन से दुर्गेश्वर मिश्रा को पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष चोलापुर बनाया गया है। पूर्व में क्राइम ब्रांच प्रभारी रहे व लगातार खुलासे करने वाले ओम नारायन सिंह को थानाध्यक्ष चौबेपुर की कमान सौंपी गय है। लोहता एसओ रहे जयश्याम शुक्ल का तबादला क्राइम ब्रांच में किया गया है।
यह भी पढ़े:-आप पार्टी लड़ेगी संसदीय चुनाव, पीएम मोदी के खिलाफ फिर चुनाव लड़ सकते अरविंद केजरीवाल