एसएसपी आरके भारद्वाज ने बिजली विभाग के कैशियर से हुई लूट का किया खुलासा
वाराणसी. भेलूपुर में बिजली विभाग के कैशियर को गोली मार कर २.९० रुपयों की लूट का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। गुरुवार को एसएसपी आरके भारद्वाज ने मीडिया को बताया कि लूट में बिजली विभाग से जुड़े दो कर्मचारी की भी भूमिका है। भेलूपुर पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़ लिया है उनके पास से लूटे गये रुपयों के साथ अवैध असलहा, बाइक व मोबाइल भी बरामद किया गया है।
यह भी पढे:-पंचतत्व में विलीन हुए साहित्कार पद्मश्री मनु शर्मा
एसएसपी आरके भारद्वाज के अनुसार भेलूपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि एक मुकदमे में वांछित अभियुक्त के आने की सूचना मिली थी। जलसंस्थान के पास से भेलूपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। इसी समय पुलिस भी मुखबिर के सहयोग से वांछित अभियुक्त का आने का इंतजार करने लगी। एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर उधर आ रहे थे। मुखबिर ने पुलिस को इशारे से बता दिया कि वही बदमाश है। इस पर पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगे और असंतुलित होकर उनकी बाइक गिर पड़ी। पुलिस ने तीनों बदमाशों को पकड़ लिया। पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम अभिषेक मसीह, निवासी थाना सिगरा छित्तुपुर, प्रवेश सिंह, छोटी गैबी थाना लक्सा व शुभम सेठ, निवासी गुजराती गली थाना सिगरा बताया है। पूछताछ में तीनों बदमाशों ने दो दिन पहले भेलूपुर में बिजली विभाग के कैशियर को लुटने के मामले में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली है।

यह भी पढ़े:-बिजली विभाग के कर्मचारी को गोली मार कर लाखों की लूट, आरपीएफ कर्मी से भी छीने पैसे
बिजली विभाग से जुड़े कर्मचारी ने की थी मुखबिरी
पुलिस के अनुसार पकड़े गये बदमाशों ने बताया कि बिजली विभाग से जुड़े मनीष व राकेश ने ही पैसे ले जाने की मुखबिरी की थी। पुलिस के अनुसार बिजली के तार को भूमिगत करने से जुड़े मनीष व राकेश ने बताया कि कैशियर प्रतिदिन २० से ३० लाख रुपये लेकर बैंक में जमा करने जाता है। इसके बाद बदमाशों ने तीन दिन तक कैशियर की रेकी की थी और मौका देख कर कैशियर को गोली मार कर रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटे गये रुपयों के अतिरिक्त अवैध असलहे, कारतूस, मोबाइल व बाइक बरामद की है। बदमाशों को पकडऩे में सीओ भेलूपुर अयोध्या प्रसाद सिंह, भेलूपुर थाना प्रभारी अशेषनाथ सिंह आदि शामिल थे।
यह भी पढ़े:-कांग्रेस ने आरएसएस के बड़े नेता को बना दिया प्रत्याशी, बीजेपी के उड़े होश
Published on:
9 Nov 2017, 4:20 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.