
BHU
वाराणसी. बीएचयू बवाल के बाद मंगलवार को परिसर खुल गया है। बीएचयू व जिला प्रशासन ने मिल कर सुरक्षा के चाक-चौबंद बंदोबस्त किये हैं। नवनियुक्त चीफ प्राक्टर प्रो.रोयाना सिंह ने भी मोर्चा संभाल लिया है और वह स्थित पर लगातार नजर रख रही हैं।
यह भी पढ़े:-NDRF की अनोखी पहल, खादी खरीद कर मनायी महात्मा गांधी की जयंती
बीएचयू में २३ सितम्बर की देर रात छेडख़ानी के खिलाफ धरना दे रही छात्राएं जब वीसी प्रो.जीसी त्रिपाठी से मिलने उनके आवास गयी थी इसी दौरान सुरक्षाकर्मियों व छात्राओं में विवाद हो गया था। सुरक्षाकर्मियों द्वारा छात्राओं पर लाठीचार्ज करने के बाद से बीएचयू में हिंसा भड़क गयी थी। आगजनी, पथराव, पेट्रोल बम चलने से परिसर सुलग गया था। इसके अगले दिन भी धरना, नारेबाजी को लेकर भी परिसर गर्म हो गया था बाद में बीएचयू में २ अक्टूबर तक अवकाश घोषित किया गया था। छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर छात्रावास खाली कराने का आरोप भी लगाया था। घटना से डरी हुई छात्रा अपने घर लौट गयी थी, जो अब परिसर आने लगी है।
यह भी पढ़े:-तो फिर छुट्टी पर गये BHU के वीसी
परिसर खुलने से पहले ही वीसी गये अवकाश पर, अटकलों को बाजार गर्म
परिसर खुलने से पहले ही वीसी अवकाश पर चले गये हैं। इसको लेकर अटकलों को बाजार गर्म हो गया है। चर्चाओं की माने तो वीसी इसलिए अवकाश पर गये हैं, जिससे परिसर खुलने के बाद छात्र संगठनों को किसी तरह की राजनीति करने का मौका न मिल पाये। परिसर में छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था व लाठीचार्ज को लेकर वीसी ही निशाने पर हैं। ऐसे में वह परिसर में रहते तो फिर से छात्र अपना विरोध प्रदर्शन कर सकते थे इसलिए वह अवकाश पर चले गये।
यह भी पढ़ेे:-सोशल मीडिया पर आये बनारस के कमिश्रर, ट्वीट कर बताये अपनी समस्या
परिसर में लगाये गये सीसीटीवी कैमरे, जिला प्रशासन ने की थी बैठक
परिसर खुलने से पहले ही छात्राओं के छात्रावास के पास सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने लगे हैं। इसके अतिरिक्त २ अक्टूबर को जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों से भेंट की थी और परिसर खुलने के बाद स्थिति सामान्य करने को लेकर चर्चा की थी।
यह भी पढ़े:-नगर निगम चुनाव में BJP के प्रत्याशियों को लेकर सस्पेंस, पर्दे के पीछे से कर रहे प्रचार
वीसी की जगह रेक्टर संभाल सकते हैं चार्ज
बीएचयू वीसी के अवकाश पर जाने के बाद चर्चा है कि वरिष्ठ प्रोफेसर रेक्टर का चार्ज संभाल सकते हैं। वीसी क्यों अवकाश पर गये हैं और कितने दिन बाद आयेंगे। इसको लेकर अधिकारिक स्तर पर किसी तरह का बयान नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते अटकले लग रही है। फिलहाल वीसी अवकाश पर जा चुके हैं और सुरक्षा व्यवस्था के बीच परिसर की स्थिति सामान्य हो रही है।
यह भी पढ़े:-हे राम! Politics ने छीना प्रभु श्रीराम का अधिकार
Published on:
03 Oct 2017 12:50 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
