
Mayawati and Akhilesh yadav
वाराणसी. बीजेपी ने होली के दिन गुरुवार को लोकसभा चुनाव 2019 के लिए 182 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। बीजेपी ने पहली बार डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या की तरह इस नेता का कद बढ़ा दिया है। कभी बसपा सुप्रीमो मायावती के खास माने जाने वाले स्वामी प्रसाद मौर्या की बेटी संघ मित्रा मौर्या को बंदायू से टिकट देकर महागठबंधन को तगड़ा झटका देने का प्रयास किया गया है। अखिलेश यादव व मायावती के महागठबंधन ने बीजेपी की परेशानी बढ़ानी के लिए यादव के अतिरिक्त अन्य ओबीसी वर्ग को साधने का प्रयास किया है जिसको देखते हुए बीजेपी की सूची खास माने जा रही है।
यह भी पढ़े:-बीजेपी ने182प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की, विरोधियों में मचेगा हड़कंप, पीएम मोदी यहां से लड़ेंगे चुनाव
यूपी की पूव सीएम मायावती के बाद बसपा में कभी स्वामी प्रसाद मौर्या का कद था लेकिन यूपी चुनाव 2017 में स्वामी प्रसाद मौर्या ने बसपा को छोड़ कर बीजेपी का दामन थामा था। यूपी विधानसभा चुनाव में ही स्वामी प्रसाद मौर्या अपनी बेटी को चुनाव लड़ाना चाहते थे लेकिन उनकी योजना जमीन पर नहीं उतर पायी। यूपी चुनाव हारने के बाद अखिलेश यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्या के दामाद डा.नवल किशोर मौर्या को अखिलेश यादव ने सपा में शामिल कर लिया था इसके बाद माना जा रहा था कि सपा ने सोशल इंजीनियरिंग को मजबूत करने के लिए ऐसा किया है जिसका नुकसान उठाना पड़ सकता है लेकिन बीजेपी ने लोकसभा चुनाव २०१९ को देखते हुए स्वामी प्रसाद मौर्या की बेटी को टिकट देकर सपा को बड़ा झटका देने का प्रयास किया है।
यह भी पढ़े:-
मायावती के इस संकेत के बाद राहुल गांधी की बढ़ गयी परेशानी, अखिलेश यादव को मिला है बड़ा मौका
पडरौना से विधायक बनने के बाद मंत्री बने स्वामी प्रसाद मौर्या
बीजेपी में आने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्या ने अपनी परम्परागत सीट पडरौना से ही चुनाव लड़ा था और चुनाव जीत कर मंत्री बने हैं। बीजेपी ने सूची जारी कर सभी जातियों की भागीदारी देने की कोशिश की है। बीजेपी जानती है कि सपा व बसपा गठबंधन के साथ राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, शिवपाल यादव व राजा भैया की पार्टी को देखते हुए बीजेपी ने काफी मंथन के बाद सूची तैयारी की है। बीजेपी की सूची कितनी फायदेमंद होती है यह तो चुनाव परिणाम ही बतायेगा।
यह भी पढ़े: -प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में हुई मारपीट, पीएम मोदी के नारे लगाने पर बीजेपी कार्यकर्ता की पिटाई
Published on:
21 Mar 2019 08:30 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
